Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(congress candidate channi reached rajesh bhatti house jalandhar) लोकसभा हल्का जालंधर में कांग्रेसी कैंडीडेट चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव प्रचार अभियान जारी है।

चरणजीत चन्नी आज वाल्मीकि समाज के नेता राजेश भट्टी के निवास पर पहुंचे। उनके साथ जालंधर नार्थ हल्का से विधायक बावा हैनरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी, जतिन्द्र सिंह बब्बू नीलकंठ व अन्य मौजूद रहे।

पूर्व सीएम चन्नी का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। चन्नी को वाल्मीकि समाज के नेताओं व परिवारों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बण्टी नीलकंठ, एडवोकेट संदीप सन्नी, राज कुमार राजू व अन्य लोग मौजूद रहे।

चरणजीत चन्नी ने राजेश भट्टी के निवास पर उनकी मां व अन्य पारिवारिक सदस्यों से विजयीभव का आर्शीवाद लिया।

राजेश भट्टी के निवास पर उमड़ेा जन समूह देख कर चरणजीत चन्नी ने कहा कि आज उन्हें सभी एक परिवार लग रहा है।

चन्नी ने स्पष्ट कहा कि ये सब वे लोग हैं जिन्हें कोई झूठा वायदा या भ्रामक प्रचार कर नहीं लाया गया।congress

ये सभी लोग विधायक बावा हैनरी, राजेश भट्टी, सलिल बाहरी से प्यार करते हैं, क्योंकि विधायक बावा हैनरी, राजेश भट्टी व सलिल बाहरी राजनीति से ऊपर उठ कर इन सैकड़ो परिवारों के दुःख सुख के साथी हैं।

बावा हैनरी ने कहा जनसमूह देख कर कहा कि ये सब राजेश भट्टी का परिवार है। कांग्रेस पार्टी इन सब परिवारों के रगो में हैं। बावा हैनरी ने पूर्व सीएम चन्नी को आश्वस्त किया कि उनके हल्के में सबसे ज्यादा कांग्रेस को ही मिलेगी।

राजेश भट्टी ने उनके निवास पर आने के लिए पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, विधायक बावा हैनरी, सलिल बाहरी, जतिन्द्र सिंह बब्बू नीलकंठ का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे निस्वार्थ और कर्मठ नेताओं के कारण कांग्रेस आज भी जिंदा है।

राजेश भट्टी ने कहा कि सारा समाज दलबदलूओं को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होने कहा कि वे सब कांग्रेस पार्टी के साथ डट कर खड़े हैं।

राजेश भट्टी व उनके परिवार द्वारा पूर्व सीएम का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया और उन्हें मुंह मीठा कर जीत की बधाई दी

———————————————————–

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के मौके पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, देखें वीडियो

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1