Prabhat Times

ashwaniJalandhar जालंधर(ashwani jangral join congress jalandhar) भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील रिंकू के लिए राह दिन ब दिन मुश्किल होती जा रही है।

हालात ये बन चुके है कि भाजपा का एक टक्साली वर्ग रिंकू को पसंद नहीं कर रहा तो वहीं रिंकू के खासम खास साथी भी उसका साथ छोड़ते जा रहे हैं।

सुशील रिंकू को आज एक तगड़ा झटका कांग्रेस ने दिया। रिंकू के साथ चुनावों में दिन रात एक करने वाले पारिवारिक सदस्य अश्वनी जंगराल ने रिंकू से पल्ला झाड़ लिया।

अश्वनी जंगराल ने कांग्रेस केंडीडेट चरणजीत चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन कर ली और वायदा किया कि वैस्ट में कांग्रेस प्रत्याशी को बहुमत दिलवाने के लिए दिन रात एक कर देंगे।

बता दें कि अश्वनी जंगराल सुशील रिंकू के बहुत ही करीबी रहे हैं। चर्चा ये है कि रिंकू के बार बार दल बदलना उन्हें रास नहीं आया।

खासकर इसी वजह से कांग्रेस छोड़ रिंकू के साथ आप में गए अश्वनी जंगराल वापस कांग्रेस में लौटे।

अश्वनी जंगराल ने एक सभा के दौरान कांग्रेस और प्रत्याशी चरणजीत चन्नी के समर्थन का ऐलान किया।

अश्वनी जंगराल ने सभा में कहा कि रिंकू के बार बार दल बदलने के कारण रिंकू ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है।

चरणजीत चन्नी ने भी अश्वनी जंगराल व उनके साथियों का स्वागत किया।

चन्नी ने एक बार फिर कहा कि रिंकू का कोई स्टेंड नहीं है। जिसका अपना स्टेंड नही है वे जालंधर वासियों के हित में लोकसभा में जाकर क्या स्टैंड लेगा।

———————————————————–

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के मौके पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, देखें वीडियो

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1