Prabhat Times

policeJalandhar जालंधर। (International drug racket busted by Commissionerate Jalandhar Police) कमिश्नरेट जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की टीम द्वारा साल 2024 की सबसे बड़ी ड्रग रिकवरी की है।

कमिश्नरेट के सीआईए स्टाफ की टीम ने इंटरनैशनल ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 48 किलो हैरोईन बरामद कर तीन तस्करों को अरेस्ट किया है।

गिरफ्तार तस्करों में एक महिला भी शामिल है।

यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर सांझी की है।

डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया है कि इस ड्रग रैकेट के तार ईरान, अफगानिस्तान, टर्की, पाकिस्तान और कनाडा तक जुड़े हुए हैं।

इस रैकेट से गुजरात, जम्मू कशमीर लिंक भी सामने आए हैं।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार तस्करों से 48 किलो हैरोईन 21 लाख रूपए ड्रग मनी और तीन लग्ज़री वाहन बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर सुरिन्द्र कंबोज व उनकी टीम ने योजनाबद्ध और साइटिफिक ढंग से जांच करते हुए इस इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है।

अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामदगी

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप बरामद की है।

जालंधर सिटी पुलिस ने करीब 48 किलो हेरोइन के साथ एक महिला सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बरामद हेरोइन की मार्केट वैल्यू करीब 250 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जालंधर और नवांशहर के रहने वाले हैं।

पूरा का पूरा सिंडिकेट पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, तुर्की और कनाडा से चल रहा था।

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के लिंक पाकिस्तान सहित उक्त देशों के साथ थे।

आरोपियों से पुलिस ने करीब 21 लाख रुपए की ड्रग्स मनी और नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद की है।

जेल में बड़े नेटवर्क से जुड़ा आरोपी

सीआईए इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंमबोज ने बताया कि उक्त आरोपियों वाई-प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी बाईपास के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी से आठ किलो हेरोइन बरामद की।

ड्राइवर सतनाम सिंह उर्फ ​​बब्बी निवासी गांव ढंडियां, बंगा, नवांशहर था। जोकि जालंधर में सुभाष नगर में किराए पर रहता था।

जिसके बाद उक्त आरोपी की पूछताछ के बाद पुलिस ने अमन रोजी और उसके पति हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया।

दोनों की गिरफ्तार नकोदर के पास से हुई थी। जिनसे 40 किलो हेरोइन, 21 लाख कैश और दो गाड़ियां बरामद की।

सतनाम के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इस दौरान वह जेल में भी रहा है।

जेल में रहते वक्त उसकी जान पहचान नशा तस्करों से हुई थी।

जिसके बाद वह बड़े नेटवर्क से जुड़ गया था।

व्यापक नेटवर्क के सरगना नवप्रीत सिंह उर्फ ​​नव को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं।

तीन लग्जरी गाड़ियां भी बरामद

भारत में उक्त तस्करों का नेटवर्क जम्मू कश्मीर और गुजरात से चल रहा था।

दोनों राज्यों में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के सरगना बैठे हुए हैं।

जिन्हें लेकर फिलहाल सिटी पुलिस जांच कर रही है।

आरोपियों से पुलिस ने तीन लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं।

आरोपियों के अगले पिछले लिंक पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं।

जिससे पता चल सके कि उक्त आरोपी विदेश और देश में किन तस्करों के लिंक में थे।

बता दें कि बरामद की गई हेरोइन जालंधर की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।

———————————————————–

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के मौके पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, देखें वीडियो

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1