Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(lok sabha election meeting salil bahri congress jalandhar) महानगर के वार्ड नंबर 53 में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी द्वारा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत चन्नी के समर्थन में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जालंधर उत्तरी विधानसभा हल्का से विधायक बावा हैनरी विशेष तौर पर पहुंचे।

कांग्रेसी उम्मीदवार के समर्थन में करवाई गई बैठक बड़ी राजनीतिक रैली का रूप धारण कर लिया।

पंजाब के हित में सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस – चरणजीत चन्नी

मीटिंग में सैंकड़ो लोगों को संबोधन करते हुए कांग्रेस के केंडीडेट चरणजीत चन्नी ने कहा कि पंजाब के लिए हितकारी सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस हैं।

कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा से ही पंजाब के नागरिकों के हितों को पहले रखा है। यही कारण है कि वोटरो ने हमेशा कांग्रेस को मजबूत रखा।

चरणजीत चन्नी ने कहा कि वे कोई नेता नहीं है, बल्कि जनता के सेवक हैं।

लोगों को लुभाने के लिए विरोधी पक्षों द्वारा लुभावने वायदे किए गए हैं और किए जा रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत सभी के सामने है।

चन्नी ने कहा कि विरोधी पार्टियों द्वारा वोट की खातिर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। चन्नी ने वोटरों से अपील की कि अपनी वोट का सद्पयोग करें।

दलबदलूओं को उनका सही चेहरा दिखाएंगे वोटर – बावा हैनरी

मीटिंग में जालंधर नार्थ हल्का से विधायक बावा हैनरी ने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात सभी के सामने हैं।

बावा हैनरी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के हालात ऐसे हैं कि किसी भी पार्टी के पास अपना कोई नेता या वर्कर ऐसे नहीं है, जिसे लोग पसंद करें।

कांग्रेस छोड़ सभी राजनीतिक पार्टियां दल बदलूओं पर दांव खेल रही हैं। बावा हैनरी ने कहा कि राजनीतिक लोगों ने दल बदल कर उन्हें पहचान देने वाली अपनी पार्टी के साथ ही नहीं बल्कि अपने वोटरों समर्थकों के साथ भी धोखा किया है।

बावा हैनरी ने कहा कि वोटर बेहद समझदार है। वोटर अब किसी भी बहकावे में आने वाले नहीं है। इन चुनावों में दलबदलूओं को वेटर उनका सही चेहरा दिखा देंगे।

लुभावने वायदों में न आएं, वोट का सद्पयोग करें – सलिल बाहरी

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी ने कहा कि पंजाब सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित है।

पंजाब के वोटरों ने कुछ लुभावने वायदों में आकर विरोधियों को मौका दिया, लेकिन विरोधी पक्ष द्वारा पंजाब की जनता की साथ धोखा किया।

सलिल बाहरी ने कहा कि ये चुनाव अगले विधानसभा चुनावों की नींव तैयार करेंगे।

सलिल बाहरी ने वोटरों से अपील की कि वे किसी भी बहकावे, लुभावने वायदों में न आएं।

वोटर अपनी समझबूझ के साथ वोट का सदपयोग करें और कांग्रेस के केंडीडेट बेदाग नेता पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को वोट कर कांग्रेस को मजबूत करें।

ये लोग रहे मौजूद

माता चिंतपूर्णी मंदिर के निकट भारद्वाज स्कूल मे आयोजित बैठक में डाक्टर मनोरंजन मदान,  राजेश भट्टी, मनोज बाहरी, मनु सूरी, पंकज चड्डा, समीर सूरी, प्रिंस शर्मा, प्रदीप भनौट, विनय डोगरा, अश्वनी धवन, अमित चोपड़ा, राजा जैन, योगेश सूरी, मिंटू सूरी, शमशेर, विनोद गांधी, चरणजीत सिंह कालड़ा, अश्वनी नरूला, बिट्टू जोशी, गौरव मदान, मनीष मल्हौत्रा, टोनू चरणजीत पुरा, भूषण शर्मा, यश चड्डा, जवाहर सहगल, कुलभूषण सूरी, विशाल चड्डा, राजा महेन्द्रू, मित्तरपाल चड्डा, राजू पहलवान, राकेश चड्डा, शालू शर्मा, मोनू शर्मा, मानव चौधरी, महेश मिड्डा, गुलशन अरोड़ा, बिट्टू सोनी, अरूण भल्ला, अरूण टंडन, बिट्टा टंडन, सोनू टंडन, प्रवीण चड्डा, कुलदीप राय भनौट, चेतन भनौट, रिंकू टांगड़ी, शालू, शरद, नवीश, करण शर्मा, अरूण भल्ला, शिब्बू, लक्की भारद्वाज, करण बहल, विनोद बहल, सुधीर बहल समेत कांग्रेस के सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

———————————————————–

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के मौके पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, देखें वीडियो

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1