Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (BJP leader’s relative dies under suspicious circumstances in Jalandhar) महानगर जालंधर से बड़ी खबर है।
जालंधर के पॉश एरिया मोता सिंह नगर में रहती बुर्जुग महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने की सूचना है। मृतक महिला भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की कि नज़दीकी रिश्तेदार है।
जानकारी मुताबिक महिला विनोद कुमारी दुग्गल घर में अकेली थी। दोपहर बाद जब उनके पति भीमसेन दुग्गल ने पड़ौसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो महिला मृत पाई गई।
दावा किया जा रहा है कि महिला की गहने और मोबाइल मिसिंग है और छत के रास्ते का दरवाजा खुला हुआ है।
हालात मुताबिक महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।
भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि रिश्ते में उनकी ताई लगती महिला विनोद कुमारी दुग्गल व उनके पति भीम सेन दुग्गल, 325 मोता सिंह नगर जालंधर में रहते हैं। दंपत्ति के बच्चे विदेश में रहते हैं।
हिक्की सरीन ने बताया कि दोपहर के समय उनके ताया भीम सेन दुग्गल किसी काम से मार्किट गए थे।
कुछ देर बाद वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से लॉक था।
बार बार खटखटाने पर दरवाजा नहीं खोला तो उन्होने पड़ौसियों की मदद से दरवाजा खोला।
हिक्की के मुताबिक जब ताया भीम सेन घर के अंदर गए तो विनोद कुमारी दुग्गल बेसुध पड़ी थी।
उन्होने तुरंत डाक्टर को बुलाया तो उसके आने पर विनोद कुमारी दुग्गल को मृत करार दिया गया।
हिक्की सरीन ने बताया कि पहले तो परिवार ने समझा को हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है।
लेकिन बाद में जब देखा तो विनोद कुमारी दुग्गल के गहने और मोबाइल मिसिंग था।
घर में गहराई से जांच की गई तो पाया कि छत के रास्ते का दरवाजा भी खुला था।
हिक्की सरीन ने आशंका जताई कि विनोद कुमारी दुग्गल की लूटपाट की नियत से हत्या की गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। फिर भी मामले की गहराई से जांच के पश्चात ही कुछ कहेंगे।
———————————————————————-
NEET 2025 एग्ज़ाम दे रहे छात्रों के लिए Final Gameplan : Prateek Jain
——————————————————————–
खबरें ये भी हैं…
- सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, ATM से रूपए कैश निकालना मंंहगा… 1 मई से हुए ये बड़े बदलाव
- जालंधर में दिन निकलते ही चली गोलियां
- नितिन कोहली को हॉकी इंडिया में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
- Drug Free Punjab के लिए DGP गौरव यादव ने बनाया बड़ा प्लान
- पंजाब में इतने रूपए मंहगा हुआ Verka दूध, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें, जानें नए रेट
- पहलगाम अटैक के बाद जम्मू कश्मीर में बड़ा फैसला, कश्मीर के ये 50 टूरिस्ट स्पॉट बंद
- AGI फ्लैट से किडनेप वकील और महिला की हत्या, आरोपी अरेस्ट, सामने आया 13 साल पुराना DSP मर्डर केस क्नैक्शन
- जालंधर के कांग्रेसी MLA सुखविंदर कोटली पर FIR दर्ज, जानें वजह
- 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर RBI का नया फरमान, पढ़ें
- पंजाब में इतने IAS/PCS अधिकारी ट्रांसफर, पढ़ें
- छोड़ेंगे नहीं… पहलगाम हमले पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा ब्यान
- पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला! नाम पूछा और पर्यटकों पर कर दी गोलियों की बौछार
- RBI ने किया नियमों में बड़ा बदलाव! 10 साल के बच्चे भी कर सकेंगे ये काम
- डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका! अदालत ने इस फैसले पर लगाई रोक