Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (2 more toll plaza will closed in punjab पंजाब सरकार जल्दी दो और टोल प्लाजा बंद करने जा रही है।

CM भगवंत मान ने इसका ऐलान अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर किया।

उन्होंने बताया कि लुधियाना से बरनाला बया सुधार रायकोट महिल कलां में दो टोल प्लाजा हैं।

इनमें एक टोल प्लाजा गांव रकबा के नजदीक मुल्लांपुर व दूसरा गांव महिल कलां के नजदीक है। दोनों एक ही कंपनी हैं।

सीएम ने लिखा है कि कंपनी ने कोविड व किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिन टोल प्लाजा बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। इसे पंजाब सरकार ने नहीं माना है।

यह दोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे।

उन्होंने आखिर में लिखा है इंकलाब जिंदाबाद।

अब तक 12 टोल प्लाजा किए जा चुके हैं बंद

पंजाब सरकार टोल प्लाजा की लूट को रोकने के लिए काफी गंभीर है।

अब तक राज्य सरकार की तरफ से 12 टोल प्लाजा बंद किए जा चुके हैं।

इतना ही नहीं सीएम भगवंत मान साफ कर चुके हैं कि टोल प्लाजा की लूट नहीं चलने दी जाएगी।

आम लोगों पर किसी भी तरह का वित्तीय बोझ नहीं डाला जाएगा।

सरकार ने अब तक किसी भी कंपनी को समय बढ़ाने के लिए मंजूरी नहीं दी है।

इस रास्ते से आने जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि अप्रैल से ही नए टोल रेट भी लागू होने वाले थे।

————————————————————

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1