Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (yudh nashian virudh on day 206) राज्य से नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाए गए “युद्ध नशों विरुद्ध” के 206वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 343 स्थानों पर छापेमारी की।
इसके उपरांत पूरे राज्य में 54 एफआईआर दर्ज कर 78 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 206 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 30,677 हो गई है।
इन छापों के नतीजे स्वरूप गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 3.6 किलोग्राम हेरोइन, 1.25 किलोग्राम गांजा, 20 किलोग्राम भूक्की तथा 624 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल बरामद किए गए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पी. को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के आदेश दिए हैं।
पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।
इस ऑपरेशन के दौरान 64 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 343 स्थानों पर छापेमारी की।
उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 367 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।
बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति -प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम लागू की है।
इसी रणनीति के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 38 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।
———————————————
ये भी पढ़ें
- MLA रमन अरोड़ा को कोर्ट से बड़ी राहत! इतने हज़ार का भरना होगा बेल बॉन्ड
- CM भगवंत मान ने किया ऐलान! मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए 23 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू
- पंजाब में महिलाओं को कब मिलेंगे 1100 रूपए? CM भगवंत मान ने कर दिया ऐलान
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री के मिशन चढ़ाई कला के तहत बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 CR का योगदान दिया
- नवरात्रि का तोहफा! 22 सितंबर से सस्ते होंगे घरेलू उपयोग के ये 135 सामान, पढ़ें लिस्ट
- हॉकी इंडिया करेगी पंजाब बाढ़ राहत के लिए दान
- पंजाब को मिली राहत! बारिश और दरियाओं में पानी का स्तर घटा
- CM मान ने किया ऐलान – इतने दिनों में हर बाढ़ पीड़ित को मिलेगा मुआवजा
- बाढ़ प्रभावितों को राहत! CM भगवंत मान ने किए ये बड़े ऐलान
- हिमाचल में क्यों हो रही है इतनी कुदरती तबाही? हिमाचल सरकार ने SC में दिया ये जवाब
- रमन अरोड़ा कोर्ट में पेश, अभी इतने दिन और पुलिस कस्टडी में रहेंगे MLA
- खुद अस्वस्थ, फिर भी सता रही है पंजाब की चिंता, CM मान ने सोमवार को बुलाई केबिनेट मीटिंग
- ट्रंप का भारतीयो को बड़ा झटका! इस कैटागिरी के वीज़ा पर लगाई रोक
——————————————————-
————————————–