Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (punjab women get rs 1100 per month scheme cm- mann) पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को लेकर बड़ा एलान किया है।

यह एलान पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये की आर्थिक मदद को लेकर किया गया है।

सीएम मान ने घोषणा की है कि अगले साल से महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये मिलने लगेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये दिए जाने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि अगले साल 2026 के बजट में पारित होने के बाद प्रदेश की महिलाओं को सरकार के वादे के अनुसार 1100 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि आप सरकार सूबे में रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए सफर मुफ्त किया है।

2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भगवंत मान ने घोषणा की थी कि महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के साथ हर महीने 1100 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि  आप सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और समय आ गया है कि सरकार महिलाओं से किए इस वादे को जल्द पूरा करेगी।

भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी सरकार इस योजना को लागू करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और यह वादा किसी भी हालत में अधूरा नहीं रहेगा।

प्रदेश में 18 साल से बड़ी एक करोड़ महिलाएं

प्रदेश में 18 साल से अधिक उम्र की करीब एक करोड़ महिलाएं हैं।

आम आदमी पार्टी ने 2022 में सत्ता में आने से पहले प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं से हर महीने एक हजार रुपये आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी।

———————————————

 

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel