Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (mla raman arora get bail from jalandhar court) पंजाब के जालंधर सेंट्रल हल्के से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
जालंधर सेशन कोर्ट ने विधायक रमन अरोड़ा को बेल ग्रांट कर दी है। जानकारी के अनुसार रामा मंडी थाने में दर्ज रंगदारी के मामले में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के ये राहत दी है।
रमन अरोड़ा के वकील दर्शन सिंह दयाल ने कहा है कि रमन अरोड़ा को आज तक रिलीज कर दिया जाएगा।
न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद सोमवार को अदालत ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली। कोर्ट ने आदेश दिया कि अरोड़ा को 25 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरना होगा।
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में थे रमन अरोड़ा
आखिरी बार अदालत ने उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था,
जहां पुलिस ने दावा किया था कि केस से जुड़े अहम सबूत जुटा लिए गए हैं और अब आगे की जांच जेल से भी की जा सकती है। इससे पहले अरोड़ा को पुलिस ने 9 दिनों तक रिमांड पर रखा था।
इसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।
आज हुई सुनवाई में अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अरोड़ा की जमानत मंजूर कर दी। कोर्ट के आदेश के बाद विधायक रमन अरोड़ा अब जेल से बाहर आ सकेंगे।
पिछले केस में राहत मिलने के बाद दूसरे केस में हुई थी गिरफ्तार
AAP विधायक रमन अरोड़ा को कुछ दिन पहले पुलिस ने जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया था।
आरोप है कि अरोड़ा ने अपने सहयोगियों के जरिए कारोबारियों और ठेकेदारों पर दबाव बनाकर भारी-भरकम रकम वसूल की।
इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और सबूत जुटाने के बाद विधायक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस का दावा है कि अरोड़ा के खिलाफ पर्याप्त गवाह और दस्तावेजी सबूत मौजूद हैं। अब पुलिस आगे की जांच न्यायिक हिरासत के दौरान करेगी।
इस पूरे मामले ने पंजाब की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि एक सत्तारूढ़ दल के विधायक पर गंभीर आपराधिक आरोप लगे हैं।
———————————————
ये भी पढ़ें
- CM मान ने किया ऐलान! मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए 23 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू
- पंजाब में महिलाओं को कब मिलेंगे 1100 रूपए? CM भगवंत मान ने कर दिया ऐलान
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री के मिशन चढ़ाई कला के तहत बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 CR का योगदान दिया
- नवरात्रि का तोहफा! 22 सितंबर से सस्ते होंगे घरेलू उपयोग के ये 135 सामान, पढ़ें लिस्ट
- हॉकी इंडिया करेगी पंजाब बाढ़ राहत के लिए दान
- पंजाब को मिली राहत! बारिश और दरियाओं में पानी का स्तर घटा
- CM मान ने किया ऐलान – इतने दिनों में हर बाढ़ पीड़ित को मिलेगा मुआवजा
- बाढ़ प्रभावितों को राहत! CM भगवंत मान ने किए ये बड़े ऐलान
- हिमाचल में क्यों हो रही है इतनी कुदरती तबाही? हिमाचल सरकार ने SC में दिया ये जवाब
- रमन अरोड़ा कोर्ट में पेश, अभी इतने दिन और पुलिस कस्टडी में रहेंगे MLA
- खुद अस्वस्थ, फिर भी सता रही है पंजाब की चिंता, CM मान ने सोमवार को बुलाई केबिनेट मीटिंग
- ट्रंप का भारतीयो को बड़ा झटका! इस कैटागिरी के वीज़ा पर लगाई रोक
——————————————————-
————————————–