Prabhat Times
-
भगवंत सिंह मान ने प्रदेश में चल रहे खरीद कार्यों की समीक्षा की
-
किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई
Chandigarh चंडीगढ़। (will uphold the tradition of smooth and hassle free procurement of paddy this year too) पिछले तीन वर्षों में किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आने का दावा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस साल भी राज्य सरकार पंजाब में सुचारू और समयबद्ध खरीद का इतिहास दोहराएगी।
आज यहां हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे खरीद कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि एक ओर धान की सुचारू और तत्काल खरीद सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय पर भुगतान भी किया जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के किसानों को अपनी फसल मंडियों में बेचने में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 175 लाख मीट्रिक टन झोने की खरीद के लिए पहले ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
धान की निर्बाध और सुचारू खरीद की वकालत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसानों की मेहनत से उगाई गई फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी किसान को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़े तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने राज्य की खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि मौजूदा सत्र में धान की खरीद के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
उन्होंने कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड ने खरीदी सत्र 2025-26 में झोने की खरीद के लिए 1822 नियमित खरीद केंद्रों को अधिसूचित किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नोटिफ़ाइड मंडियां खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब को आवंटित की गई हैं।
उन्होंने किसानों से भी अपील की गई कि वे अपनी फसल पूरी तरह सुखाकर मंडियों में लाएं ताकि उन्हें बिक्री में किसी भी प्रकार की देरी का सामना न करना पड़े।
धान का दाना-दाना खरीदने की राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संपूर्ण खरीद प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में फसल खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए कई उदाहरणीय पहल की हैं। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर ठोस प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश की मंडियों में सुचारू और निर्बाध खरीद तथा खरीदे गए धान की तेज़ी से भुगतान सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि किसानों का धान बिना किसी देरी के खरीदा और भुगतान किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी खरीद प्रक्रिया किसानों को किसी प्रकार की परेशानी दिए बिना पूरी की जाएगी।
———————————————
ये भी पढ़ें
- MLA रमन अरोड़ा को कोर्ट से बड़ी राहत! इतने हज़ार का भरना होगा बेल बॉन्ड
- CM भगवंत मान ने किया ऐलान! मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए 23 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू
- पंजाब में महिलाओं को कब मिलेंगे 1100 रूपए? CM भगवंत मान ने कर दिया ऐलान
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मुख्यमंत्री के मिशन चढ़ाई कला के तहत बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 CR का योगदान दिया
- नवरात्रि का तोहफा! 22 सितंबर से सस्ते होंगे घरेलू उपयोग के ये 135 सामान, पढ़ें लिस्ट
- हॉकी इंडिया करेगी पंजाब बाढ़ राहत के लिए दान
- पंजाब को मिली राहत! बारिश और दरियाओं में पानी का स्तर घटा
- CM मान ने किया ऐलान – इतने दिनों में हर बाढ़ पीड़ित को मिलेगा मुआवजा
- बाढ़ प्रभावितों को राहत! CM भगवंत मान ने किए ये बड़े ऐलान
- हिमाचल में क्यों हो रही है इतनी कुदरती तबाही? हिमाचल सरकार ने SC में दिया ये जवाब
- रमन अरोड़ा कोर्ट में पेश, अभी इतने दिन और पुलिस कस्टडी में रहेंगे MLA
- खुद अस्वस्थ, फिर भी सता रही है पंजाब की चिंता, CM मान ने सोमवार को बुलाई केबिनेट मीटिंग
- ट्रंप का भारतीयो को बड़ा झटका! इस कैटागिरी के वीज़ा पर लगाई रोक
——————————————————-
————————————–