Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Smuggler house demolished in Kalia colony of Jalandhar) नशा तस्करों पर कमिश्नरेट पुलिस का सख्त एक्शन जारी है।
कमिश्नरेट पुलिस ने आज जालंधर के कालिया कालोनी में दो नामवर तस्करों के घरों पर बुलडोज़र चला दिया।
बताया जा रहा है कि तस्करों द्वारा नशा बेच कर हुई काली कमाई से कालिया कालोनी और अशोक विहार में अवैध निर्माण किया था।
बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा 31 मई तक पंजाब को ड्रग फ्री करने की मुहिम शुरू की है।
इस मुहिम में तस्करों को धरपकड़ के साथ साथ उनकी काली कमाई पर भी चोट दी जा रही है।
जालंधऱ में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर आज दोपहर कमिश्नरेट पुलिस की टीम बुलडोज़र लेकर कालिया कालोनी पहुंची।
पुलिस ने कई अपराधिक केसों में संलिप्त नामवर महिला तस्कर निशा खान और एक दस्कर दलीप सिंह उर्फ दीपा के अवैध निर्माण ढहा दिए
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तस्करों पर सख्त एक्शन जारी रहेगा।
मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नशा तस्कर निशा खान उर्फ निशा चौधरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 6 मामले दर्ज हैं।
वहीं, दूसरा दिलीप सिंह उर्फ दिलीप के खिलाफ भी लगभग एक दर्जन केस दर्ज हैं। दोनों ने नशा तस्करी के पैसे से अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन की हुई थी। जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है।
——————————————————————–
खबरें ये भी हैं…
- Drug Free Punjab के लिए DGP गौरव यादव ने बनाया बड़ा प्लान
- पंजाब में इतने रूपए मंहगा हुआ Verka दूध, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें, जानें नए रेट
- पहलगाम अटैक के बाद जम्मू कश्मीर में बड़ा फैसला, कश्मीर के ये 50 टूरिस्ट स्पॉट बंद
- AGI फ्लैट से किडनेप वकील और महिला की हत्या, आरोपी अरेस्ट, सामने आया 13 साल पुराना DSP मर्डर केस क्नैक्शन
- जालंधर के कांग्रेसी MLA सुखविंदर कोटली पर FIR दर्ज, जानें वजह
- 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर RBI का नया फरमान, पढ़ें
- पंजाब में इतने IAS/PCS अधिकारी ट्रांसफर, पढ़ें
- छोड़ेंगे नहीं… पहलगाम हमले पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा ब्यान
- पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला! नाम पूछा और पर्यटकों पर कर दी गोलियों की बौछार
- RBI ने किया नियमों में बड़ा बदलाव! 10 साल के बच्चे भी कर सकेंगे ये काम
- डोनाल्ड ट्रंप को तगड़ा झटका! अदालत ने इस फैसले पर लगाई रोक