Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (Police encounter shahkot jalandhar rural, criminal injured) जालंधर देहात के शाहकोट में एनकाउंटर हुआ है। लूट, डकैती, फायरिंग के कई मामलों में वाँछित आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर किया है।
क्रास फायरिंग में एक कुख्यात अपराधी जख्मी हुआ है। जबकि दो क्रिमिनल मौके से फरार हैं।
पता चला है कि कुख्यात अपराधी के गोली लगी है। पुलिस एनकाउंटर की पुष्टि जालंधर देहात के एस.एस.पी. हरकमलप्रीत सिंह खख ने की है।
जानकारी के मुताबिक कुछ हफ्ते पहले शाहकोट में पैट्रोल पंप ऑनर की कार पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस संबंध में शाहकोट पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था।
एस.एस.पी. हरकमलप्रीत खख द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए डी.एस.पी. शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ के नेतृत्व में स्पेशल टीमें गठित की गई थी।
आज दोपहर बाद पुलिस टीम को सूचना मिली कि वारदात में संलिप्त खतरनाक अपराधी सुखराज सिंह वासी रेड़वां अपने साथियों के साथ शाहकोट के गांव काकड़कलां के निकट देखे गए हैं।
पुलिस टीम ने एरिया में नाकाबंदी करके अपराधियों को घेर लिया। इसी दौरान अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई।
जवाबी फायरिंग में कुख्यात अपराधी सुखराज सिंह घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए।
एस.एस.पी. हरकमलप्रीत खख ने बताया कि सुखराज के गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर क्रेटा गाड़ी समेत दो लगज़री वाहन, वेपन बरामद किए गए हैं।
मौके से फरार अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एस.एस.पी. खख ने बताया कि सुखराज पर लूट, डकैती, हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- कांग्रेस के इस बड़े नेता के ठिकानों पर इंकम टैक्स की रेड
- जालंधर के पड़ौसी शहर से बड़ी खबर! BJP पार्षद और पत्रकार ने महिला से की रेप की कोशिश
- US : शख्स को मिली 475 साल की सजा, किया था ये घिनौना गुनाह
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- किसान आंदोलन के बीच गुड न्यूज़! दिल्ली की राह हुई आसान! शंभू बार्डर के पास खुला ये रास्ता
- US ने डिपोर्ट किए 205 भारतीय, अमृतसर लैंड करेगा प्लेन
- CM Mann की पंजाब पुलिस को दो टूक – अब क्राइम के लिए जिम्मेदार होंगे पुलिस अधिकारी
- पंजाब के पूर्व MLA कुलबीर जीरा पर फायरिंग
- टेक्सपेयर्स न हो कन्फ्यूज़! कब मिलेगा 12 लाख तक टैक्स फ्री का लाभ? ओल्ड से न्यू रिजीम में कब हो सकते हैं शिफ्ट? एक क्लिक में जानें सब
- आ गई दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट, ये है भारत का रैंक
- IPS अधिकारी ने काटी चूहों की गर्दन, शुरू किया हवन… और फिर… पढ़ें अजीबोगरीब मामला
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा
- Union Budget 2025 : 12 लाख तक की इंकम टैक्स फ्री… ये सब हुआ सस्ता, पढ़ें हर अपडेट
- बजट से पहले राहत! कम हुए LPG Cylinder के रेट
- देश के इन तीन बड़े बैंको पर RBI का कड़ा एक्शन, ठोका इतने CR जुर्माना
- मंहगाई से राहत! Amul ने घटाए दूध के दाम, जानें नए रेट
- अहम खबर! पंजाब में अब ऐसे आएंगे बिजली बिल
- रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत! सफर आज करें और पेमेंट…
- मोबाइल यूजर्स को TRAI की वार्निंग… कहीं