Prabhat Times
New Delhi नई दिल्ली। (us man convicted of illegal dog fighting gets 475 years in prison) संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉर्जिया में कोर्ट ने एक आदमी को इतनी लंबी सजा सुनाई है कि उसको पूरी करने के लिए कई जन्म लेने पड़ेंगे।
शख्स को कुत्तों की अवैध लड़ाई करवाने के मामले में दोषी पाया गया है, जिसको कोर्ट ने 475 साल जेल की सजा सुनाई है।
दोषी की पहचान 57 साल के विंसेंट लेमार्क के तौर पर हुई है।
आरोप था कि वह 100 से ज्यादा पिटबुल कुत्तों को लड़ाई के लिए न केवल पाल रहा था, बल्कि ट्रेनिंग भी दे रहा था।
मामला सामने आने के बाद अमेरिका में सनसनी मच गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक पॉल्डिंग काउंटी की कोर्ट में मामले का ट्रायल चला था।
सुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए थे। कोर्ट ने लेमार्क को 93 डॉग फाइटिंग के मामले में दोषी पाया।
कोर्ट ने हर मामले के लिए 5 साल की सजा सुनाई। ये सारी सजा अलग-अलग काटनी होंगी।.
10 मामलों में आरोपी को जानवरों के साथ क्रूरता का दोषी पाया गया।
हर मामले के लिए 1-1 साल की सजा सुनाई गई। ये सजा भी पहले वाली सजा के अलावा काटनी होंगी। इस तरह आरोपी को जेल में कुल 475 साल बिताने होंगे।
अमेरिकी इतिहास की लंबी सजा
यह सजा अमेरिकी इतिहास में डॉग फाइटिंग के मामलों में अब तक सबसे लंबी सजा मानी जा रही है।
इस केस के मुख्य अभियोजक केसी पगनोत्ता के अनुसार कोर्ट का फैसला उन लोगों के लिए चेतावनी है, जो जानवरों के साथ क्रूर व्यवहार करते हैं।
हम लोगों को ऐसे मामलों के खिलाफ आवाज उठानी होगी। जानवरों के साथ समाज में ऐसे अत्याचारों को रोके जाने की जरूरत है।
आरोपी लेमार्क के वकील डेविड हीथ ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है।
उन्होंने दावा किया कि कोर्ट का फैसला साक्ष्यों के विपरीत है और हमें इसे फिर से चुनौती देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनका मुव्क्किल दोषी नहीं है।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- किसान आंदोलन के बीच गुड न्यूज़! दिल्ली की राह हुई आसान! शंभू बार्डर के पास खुला ये रास्ता
- US ने डिपोर्ट किए 205 भारतीय, अमृतसर लैंड करेगा प्लेन
- CM Mann की पंजाब पुलिस को दो टूक – अब क्राइम के लिए जिम्मेदार होंगे पुलिस अधिकारी
- पंजाब के पूर्व MLA कुलबीर जीरा पर फायरिंग
- टेक्सपेयर्स न हो कन्फ्यूज़! कब मिलेगा 12 लाख तक टैक्स फ्री का लाभ? ओल्ड से न्यू रिजीम में कब हो सकते हैं शिफ्ट? एक क्लिक में जानें सब
- आ गई दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट, ये है भारत का रैंक
- IPS अधिकारी ने काटी चूहों की गर्दन, शुरू किया हवन… और फिर… पढ़ें अजीबोगरीब मामला
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा
- Union Budget 2025 : 12 लाख तक की इंकम टैक्स फ्री… ये सब हुआ सस्ता, पढ़ें हर अपडेट
- बजट से पहले राहत! कम हुए LPG Cylinder के रेट
- देश के इन तीन बड़े बैंको पर RBI का कड़ा एक्शन, ठोका इतने CR जुर्माना
- मंहगाई से राहत! Amul ने घटाए दूध के दाम, जानें नए रेट
- अहम खबर! पंजाब में अब ऐसे आएंगे बिजली बिल
- रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत! सफर आज करें और पेमेंट…
- मोबाइल यूजर्स को TRAI की वार्निंग… कहीं