Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (modi ke pariwar missing from Vijay Sampla’s FB account) अब की बार 400 पार का लक्ष्य लेकर चल रही भारतीय जनता पार्टी के झटका लग सकता है।
आज सुबह केंडीडेट की सूचि में होशियारपुर लोक सभा हल्का से विजय सांपला की बजाए केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी को केंडीडेट बनाए जाने के पश्चात पंजाब भाजपा में विद्रोह की चिंगारी सुलगने लगी है।
अनिता सोम प्रकाश को टिकट दिए जाने के कुछ ही देर बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री, नैशनल कमिशन फॉर शैड्यूल कॉस्ट के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला ने अपने तरीके से रोष व्यक्त किया है।
अनिता सोम प्रकाश को टिकट की घोषण के पश्चात विजय सांपला ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि ” एक रास्ता बंद होता है तो भगवान और कई रास्ते खोल देता है। मेरे लिए भी भगवान ने कोई रास्ता जरूर निर्धारित किया होगा। मेरा साथ देने वाले सभी साथियों का बहुत-बहुत धन्यवाद।”
सांपला के Facebook अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ भी गायब
इस पोस्ट के कुछ देर बाद विजय सांपला के एफबी अकाउंट से Vijay Sampla (Modi ka Pariwar) भी गायब हो गया।
विजय सांपला के सोशल मीडिया अकाउंट पर जहां मुख्य तस्वीर भाजपा हाईकमान के नेताओं की स्टेज की थी वहां अब तिरंगा लहराने लगा है।
जबकि विजय सांपला के साथ लिखा मोदी का परिवार भी गायब हो गया है। स्पष्ट है कि विजय सांपला द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एडिट करके चेंज किए गए हैं।
विजय सांपला की प्रोफाइल पिक्चर पर लहराता तिरंगा
सांपला के शांत विद्रोह से राजनीतिक हल्कों में चर्चाएं तेज
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के सशक्त चेहरा विजय सांपला की नाराजगी पार्टी को कहीं न कहीं भारी पड़ सकती है।
सांपला द्वारा फेसबुक पर लिखे गए, “एक रास्ता बंद होता है भगवान और कई रास्ते खोल देता है…..” पोस्ट को राजनीतिक विद्वान कई तरह से ले रहे हैं। चूंकि आजकल उठापटक, दल बदलने की राजनीति चल रही है, ऐसी स्थिति में कयास लगाए जा रहे हैं कि सांपला भी कोई न कोई बड़ा कदम न उठा लें।
ऐसी चर्चाएं इसलिए भी तेज हो रही हैं क्योंकि अभी तक कांग्रेस द्वारा होशियारपुर लोकसभा सीट से कोई केंडीडेट घोषित नहीं किया है।
विजय सांपला का टिकट कटना, उनके सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार गायब होना, प्रोफाइल पिक पर भाजपा हाईकमान की जगह तिरंगा लहराना… कई और रास्ते खुलने की पोस्ट करना… ये सारा माहौल कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा हैं।
विजय सांपला के अगले कदम को लेकर हर कोई कयास लगा रहा है। इस मामले में विजय सांपला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई बात नहीं हो सकी।
——————————————————————-
सीएम मान ने बताया कि आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो
—————————————————————–
BJP नेता भिड़े, चले लात घूंसे, टेबल, कुर्सियां – देखें वीडियो
——————————————————————-
खबरें ये भी हैं…
- ये महिला नेत्री होंगी होशियारपुर, बठिंडा से BJP की केंडीडेट, खडूर साहिब से इस नेता को दी टिकट
- पवन टीनू होंगे जालंधर, पप्पी पराशर लुधियाना लोकसभा हल्का से आप के केंडीडेट, पढ़ें गुरदासपुर, फिरोज़पुर से किन्हें मिली टिकट
- युवाओं के लिए धमाकेदार ऑफर! मतदान करें और पाएं इन होटल, रेस्तरां में इतने प्रतिशत छूट
- केजरीवाल-मान मुलाकात! जेल में केजरीवाल से हो रहे बर्ताव से भावुक हुए मान, कही ये बात, देखें वीडियो
- …तो 5.50 लाख रूपए सस्ती हो जाएगी Toyota ये कार
- शिअद की पहली सूचि जारी, इन 7 लोकसभा हल्कों में ये दिग्गज नेता होंगे केंडीडेट
- HDFC Bank ने कस्टमर्ज़ को दी चेतावनी, गल्ती से भी न करें ये काम, वरना…
- कांग्रेस के पूर्व विधायक ने काटी हाथों की नसें… खून बहने से हुई मौत
- Election Commission सख्त! अब ये खास सुविधाएं नहीं ले पाएंगे बड़े-बड़े नेता
——————————————————
Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें