Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (bollywood actor salman khan firing case jalandhar connection) बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के मामले में पंजाब के जालंधर से कनेक्शन सामने आया है।

मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले सागर पाल (21) और गुजरात के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) को दबोच लिया है।

सागर पाल के पिता जोगिंदर शाह ने कहा- “उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि उनका बेटा सलमान खाने के घर फायरिंग करके आया है।

मैं खुद हैरान हूं कि वह जालंधर के बजाय मुंबई कैसे पहुंच गया। वह पिछले काफी समय से जालंधर में ही मजदूरी कर रहा था।

यहां वह किससे मिला, किससे नहीं, उस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।”

सागर के परिवार से मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस की टीम ने पूछताछ की है।

सागर के परिवार के किसी भी सदस्य की गिरफ्तारी नहीं हुई।

पुलिस जांच में ये भी पता चला है कि सागर का पूरा परिवार मजदूर है। मजदूरी करके ही पूरे परिवार का गुजारा होता है।

जालंधर पुलिस के संपर्क में मुंबई क्राइम ब्रांच

जोगिंदर शाह का बयान सामने आने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने जालंधर पुलिस से संपर्क साधा है।

हालांकि इसे लेकर किसी भी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है, क्योंकि मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि सागर पहले जालंधर में ही था।

जालंधर में ही वह किसी तीसरे व्यक्ति के जरिए लॉरेंस गैंग के टच में आया।

इसलिए मुंबई पुलिस इस मामले में जालंधर से जानकारी जुटा रही है।

आरोपियों पर 14 दिनों की कस्टडी मांगी

सागर पाल और विक्की गुप्ता ने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर फायरिंग की थी।

2 दिन बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

मुंबई पुलिस ने कोर्ट में दोनों आरोपियों की 14 दिन की कस्टडी मांगी थी।

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने फायरिंग के बाद रेलवे ट्रैक पार कर कपड़े बदले और भागने की कोशिश की।

दोनों आरोपी सलमान खान के पनवेल फार्म हाऊस से 10 किलोमीटर की दूरी ही रुके हुए थे।

ऐसे में यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या वे फॉर्म हाउस को ही टारगेट करना चाहते थे।

पुलिस ने दलील दी कि यह एक इंटरनेशनल रैकेट है और इनका बिहार और गुजरात से भी कनेक्शन है।

हम अपनी जांच का दायरा हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार और गुजरात तक बढ़ाना चाहते हैं।

इसके अलावा पुलिस ने कोर्ट में लॉरेंस के भाई अनमोल के फेसबुक पोस्ट और सलमान खान के ऊपर हुए पुराने हमलों का भी जिक्र किया।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जिस हथियार से इस घटना को अंजाम दिया गया उसे भी अभी रिकवर नही किया गया है।

इन आरोपियों को बाइक और अन्य सामान किसने मुहैया कराया इस पर हम आगे जांच करना चाहते है।

इस घटना का मास्टरमाइंड कौन है यह भी जांच का हिस्सा होगा।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, सलमान खान से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे।

साथ ही उन्होंने पुलिस को सलमान की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं।

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

BJP नेता भिड़े, चले लात घूंसे, टेबल, कुर्सियां – देखें वीडियो 

——————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1