Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (lok sabha election mohinder kp join shiromani akali dal)  पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है।

इसमें चंडीगढ़ और पंजाब की 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया।

चंडीगढ़ से हरदेव सिंह सैनी, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल, जालंधर से मोहिंदर सिंह केपी, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से हर सोहन सिंह ठंडल और फिरोजपुर से नरदेव सिंह (बॉबी मान) को टिकट दी गई है।

मोहिंदर सिंह केपी ने सोमवार को ही अकाली दल को जॉइन किया।

पार्टी जॉइन कराने के लिए अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल उनके घर पहुंचे।

इससे पहले केपी को मनाने के लिए पूर्व CM और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी उनके घर पहुंचे थे, लेकिन बात नहीं बनी।

एक सीट पर प्रत्याशी घोषित करना बाकी

अकाली दल पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 12 पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है।

अब सिर्फ एक सीट पर कैंडिडेट्स का ऐलान करना बाकी है। यह सीट खडूर साहिब है।

पहले 7 उम्मीदवारों का किया था ऐलान

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने बैसाखी के दिन लोकसभा के 7 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

पहली लिस्ट में गुरदासपुर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, संगरूर और पटियाला सीट पर प्रत्याशी उतारे गए हैं।

मोहिन्द्र सिंह केपी अकाली दल में शामिल

पंजाब में जालंधर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सांसद रहे मोहिंदर सिंह केपी शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। सोमवार को पार्टी जॉइन कराने के लिए अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल उनके घर पहुंचे।

इससे पहले देर रात केपी को मनाने के लिए पूर्व CM और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी उनके घर पहुंचे थे। मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

केपी बोले- कांग्रेस और शिअद का इतिहास 100-100 पुराना है। कांग्रेस ने कदर नहीं की। मगर पंजाब के मसलों के लिए जो काम अकाली दल ने किया वो कांग्रेस ने नहीं किया।

कांग्रेस ने मेरे परिवार की कुर्बानियों को दरकिनार किया था। मगर उसे शिअद ने समझा, इसलिए मैं आज अकाली दल जॉइन कर रहा हूं।

लोग आज फिर अकाली दल को सत्ता में देखना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा- मेरे परिवार ने कांग्रेस की बहुत सेवा की है। ‎‎

मेरे पिता कांग्रेस में रहते हुए शहीद हुए थे। कांग्रेस शहीदों के परिवारों के साथ ऐसा कर रही है। इसलिए मैंने पार्टी छोड़ी।

कांग्रेस दो साल तक अपनी गलती नहीं सुधार पाई

केपी ने कहा- अगर शहीदों के परिवार के साथ कांग्रेस बेइंसाफी करेगी।

अगर उन्हें उनका बनता हुआ मान सम्मान न मिले तो ‎‎मन में दुख होता है।

केपी ने कहा- मैंने पार्टी नहीं छोड़ी है, पार्टी के रवैइये से लग रहा है कि पार्टी ने हमें निकाला है।

‎परिवार दरकिनार किया गया था।

2022 में चुनावों के दौरान पार्टी द्वारा की गई बदसलूकी मुझे आज भी याद है।

मेरे मन को कितनी ठेस पहुंची थी, ये सब मुझे याद है। ‎

जालंधर-होशियारपुर के एससी वोटरों पर रखते हैं पकड़

केपी जालंधर और होशियारपुर के दलित समाज में काफी पकड़ रखते हैं। हालांकि केपी चन्नी के भी करीबी माने जाते हैं।

जालंधर और होशियारपुर में शिअद के लिए उम्मीदवार ढूंढ़ना मुश्किल हो गया है। क्योंकि बीते दिन शिअद के वरिष्ठ नेता पवन कुमार टीनू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

जिसके चलते जालंधर में शिअद के पास उम्मीदवार नहीं था। अब पार्टी ने मोहिंदर सिंह केपी को जालंधर से टिकट दे दिया।

जालंधर से सांसद रहे चुके हैं केपी

मोहिंदर सिंह केपी जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर साल 2009 में सांसद बने थे।

जिसके बाद 2014 में कांग्रेस ने केपी को होशियारपुर से मैदान में उतारा था।

जहां उन्हें हार का सामान करना पड़ा था। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार विजय सांपला ने हराया था। केपी पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

केपी कांग्रेसी उम्मीदवार चन्नी के रिश्तेदार हैं

पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और जालंधर के पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी रिश्तेदार हैं।

चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद केपी का कद पार्टी में बड़ा होना माना जा रहा था। मगर ऐसा नहीं हुआ।

केपी पंजाब में एक शांत स्वभाव वाले नेता के तौर पर जाने जाते हैं।

चन्नी के मुख्यमंत्री रहते हुए जब केपी ने आदमपुर से विधायकी की दावेदारी पेश की थी तो उन्हें टिकट न देकर सुखविंदर कोटली को दे दी गई थी।

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

BJP नेता भिड़े, चले लात घूंसे, टेबल, कुर्सियां – देखें वीडियो 

——————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1