Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (governance reforms punjab govt 406 starts doorstep delivery) पंजाब की जनता के हितों को सर्वोपरि मानते हुए काम कर रही मान सरकार द्वारा एक और पहल की गई है।
पंजाब सरकार द्वारा ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना में अब सिर्फ 43 नहीं बल्कि सीधे 406 सेवाएँ घर बैठें पंजाब की जनता को मिलेंगी।
पंजाब के केबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार में दी जा रही 43 सेवाओँ में आज 306 और सेवाएं जोड़ दी हैं।
पंजाब के नागरिकों को पारदर्शी, कुशल प्रशासन और निर्विघ्न सरकारी सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब के प्रशासनिक सुधार मंत्री अमन अरोड़ा ने आज “भगवंत मान सरकार, तुम्हारे द्वार” योजना में 363 और नागरिक-केंद्रित सेवाएँ शामिल कर इसका विस्तार की घोषणा ककरते हुए कहा कि अब सेवा केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली 406 सेवाएँ नागरिक अपने घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे।
इस पहल के तहत ड्राइविंग लाइसेंस, पुलिस वेरिफ़िकेशन और पासपोर्ट संबंधी आवेदनों सहित अब 406 सेवाओं की डिलीवरी नागरिकों के दरवाजे पर की जाएगी।
यहाँ मगसीपा में मोटरसाइकिल पर तैनात ‘सेवा सहायकों’ को हरी झंडी दिखाने के बाद, अमन अरोड़ा ने कहा कि 10 दिसंबर 2023 को 43 सेवाओं के साथ शुरू की गई इस योजना के तहत अब 29 प्रमुख विभागों से संबंधित कुल 406 सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।
पब्लिक को मिलेंगी ये सेवाएं, 1076 पर करें कॉल
सरकार द्वारा 29 प्रमुख विभागों से संबंधित कुल 406 सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आवेदन, पुलिस वेरिफिकेशन, यूटिलिटी कनेक्शन, जिला अधिकारियों से एनओसी, किरायेदारों की वेरिफिकेशन और कई अन्य सेवाएं शामिल हैं।
363 और सेवाओं के विस्तार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवश्यक सरकारी सेवाएं नागरिकों को बिना किसी देरी या अनावश्यक कागजी कार्रवाई के बिना प्रदान की जा सकें। इसके लिए 1076 नंबर पर कॉल करनी होगी।
उन्होंने बताया कि 363 और सेवाओं के विस्तार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आवश्यक सरकारी सेवाएँ नागरिकों को बिना किसी देरी या अनावश्यक कागजी कार्रवाई के प्रदान की जा सकें।
सभी सेवाएं तय समय में मिलेगी
मंत्री ने बताया कि सारी सेवाओं के लिए एक तय समय सीमा तय की गई है। वहीं, अब इस चीज पर फोकस किया जाएगा कि लोगों को उस सेवा का फायदा मिल भी रहा है कि नहीं।
सेवाओं की डिलीवरी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों को इस योजना के माध्यम से फीडबैक देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस योजना को मिले नागरिकों के जबरदस्त समर्थन का जिक्र करते हुए, प्रशासनिक सुधार मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत 92,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं और सभी आवेदनों पर समय पर कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि अब नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के बजाय उनके दस्तावेज और प्रमाण पत्र सीधे उनके घरों तक पहुँचाए जा रहे हैं।
अमन अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि इस पहल का उद्देश्य नौकरशाही की अड़चनों और सरकारी दफ्तरों में लगने वाली लंबी कतारों जैसी पुरानी समस्याओं को हल करके नागरिकों को निर्विघ्न सेवाएँ प्रदान करना है और जटिल सरकारी प्रक्रियाओं से लोगों का समय बचाना है।
इन चुनौतियों से निपटने के लिए “भगवंत मान सरकार, तुम्हारे द्वार” योजना पंजाब के नागरिकों को उनके दरवाजे पर सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराने का एक सराहनीय प्रयास है।
पिछले दो वर्षों में, राज्य सरकार ने सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और रिकॉर्ड को डिजिटलाइज करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने बताया कि अब तक 77 लाख से अधिक प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में वितरित किए जा चुके हैं और नागरिक अब सरकारी प्रमाण पत्र सीधे अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बच रहा है।
इसके अलावा पटवारियों, सरपंचों, नंबरदारों और नगर निगम अधिकारियों द्वारा आवेदनों को ऑनलाइन प्रोसेस किया जा रहा है,
जिससे सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित किया गया है। उन्होंने कहा कि पटवारियों द्वारा 9 लाख से अधिक आवेदन ऑनलाइन प्रोसेस किए गए हैं।
सेवाओं की डिलीवरी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नागरिकों को इस योजना के माध्यम से फीडबैक देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
अब तक 12.95 लाख से अधिक नागरिकों ने इन सेवाओं की रेटिंग दी है, जिससे इन सेवाओं को 5 में से औसतन 4.1 रेटिंग प्राप्त हुई है।
अमन अरोड़ा ने कहा कि ये सुधार केवल तकनीक तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक अधिक जिम्मेदार और जवाबदेह शासन देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन विस्तारित सेवाओं का लाभ उठाएँ और सुविधा एवं पारदर्शिता का स्वयं अनुभव करें।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपने नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने और ऐसा पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ हर नागरिक महत्वपूर्ण और सशक्त महसूस करे।
प्रशासनिक सुधार विभाग के निदेशक श्री गिरीश दियालन ने विभाग द्वारा की गई पहलों पर प्रकाश डाला और कैबिनेट मंत्री अरोड़ा को आश्वस्त किया कि विभाग, सार्वजनिक सेवाओं को प्रदान करने में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभावी प्रशासनिक सुधार लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- कांग्रेस के इस बड़े नेता के ठिकानों पर इंकम टैक्स की रेड
- जालंधर के पड़ौसी शहर से बड़ी खबर! BJP पार्षद और पत्रकार ने महिला से की रेप की कोशिश
- US : शख्स को मिली 475 साल की सजा, किया था ये घिनौना गुनाह
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- किसान आंदोलन के बीच गुड न्यूज़! दिल्ली की राह हुई आसान! शंभू बार्डर के पास खुला ये रास्ता
- US ने डिपोर्ट किए 205 भारतीय, अमृतसर लैंड करेगा प्लेन
- CM Mann की पंजाब पुलिस को दो टूक – अब क्राइम के लिए जिम्मेदार होंगे पुलिस अधिकारी
- पंजाब के पूर्व MLA कुलबीर जीरा पर फायरिंग
- टेक्सपेयर्स न हो कन्फ्यूज़! कब मिलेगा 12 लाख तक टैक्स फ्री का लाभ? ओल्ड से न्यू रिजीम में कब हो सकते हैं शिफ्ट? एक क्लिक में जानें सब
- आ गई दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट, ये है भारत का रैंक
- IPS अधिकारी ने काटी चूहों की गर्दन, शुरू किया हवन… और फिर… पढ़ें अजीबोगरीब मामला
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा
- Union Budget 2025 : 12 लाख तक की इंकम टैक्स फ्री… ये सब हुआ सस्ता, पढ़ें हर अपडेट
- बजट से पहले राहत! कम हुए LPG Cylinder के रेट
- देश के इन तीन बड़े बैंको पर RBI का कड़ा एक्शन, ठोका इतने CR जुर्माना
- मंहगाई से राहत! Amul ने घटाए दूध के दाम, जानें नए रेट
- अहम खबर! पंजाब में अब ऐसे आएंगे बिजली बिल
- रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत! सफर आज करें और पेमेंट…
- मोबाइल यूजर्स को TRAI की वार्निंग… कहीं