Prabhat Times

जालंधर। प्रोग्रेसिव ग्रुप की तरफ से कार्यकारिणी पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे गगनदीप उप्पल द्वारा डोर टू डोर चुनाव प्रचार अभियान और तेजी से शुरू हो गया है।

न्यू दोआबा कोच बिल्डर के गौरव उप्पल के भाई गगनदीप उप्पल पहली बार चुनाव मैदान में हैं।गगनदीप उप्पल का कहना है कि वे चुनावों में लोकतंत्र बचाने के उद्देश्य से उतरे हैं।

गगनदीप उप्पल का कहना है कि सभी कहते तो हैं कि युवा आगे आएं, ताकि नई सोच के साथ क्लब का विकास हो।

गगनदीप उप्पल ने बताया कि उनकी सोच है कि क्लब में सदस्य आएं, इसके लिए और ज्यादा कुछ न कुछ नया करने की जरूरत है।

देखने में आया है कि आज भी कई ऐसे परिवार हैं जो क्लब में आते ही नहीं है। उनका उद्देश्य होगा कि जो मैंबर किसी न किसी कारण वश क्लब से दूर हैं, उन्हें भी क्लब लाया जा सके।

गगनदीप उप्पल ने कहा कि अगर क्लब सदस्य उन्हें सेवा का मौका देते हैं तो वे अवश्य उन सदस्यों से पर्सनली मिल कर काम करेंगे और उनकी जरूरत और सुविधाओं के मुताबिक क्लब में बदलाव लाने के लिए काम करेंगे।

गगनदीप उप्पल ने कहा कि सीनीयर सिटीज़न क्लब की बैक बॉन हैं। सीनीयर सिटीज़न के मनोरंजन के लिए क्लब में उनकी सलाह के मुताबिक ही काम किया जाएगा।

क्लब में सीनीयर सिटीज़न के मनोरंजन के लिए ऐसे काम करेंगे, जिससे सीनीयर सिटीजन क्लब में अपना ज्यादा समय व्यतीत कर सकें।

गगनदीप उप्पल ने कहा कि क्लब नियम मुताबिक ब्लड रिलेशन में सदस्यता ट्रांसफर होती है, लेकिन परिवार के बच्चों को इसका फायदा नहीं मिलता। इस प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए काम करेंगे।

गगनदीप उप्पल ने बताया कि हर आयु वर्ग के लोग क्लब से जुड़े हुए हैं। हर आयु वर्ग बच्चे, नौजवान, बूढ़े, महिलाएं…सभी की जरूरतों के मुताबिक समय समय पर क्लब में एक्टीविटीज़ करवाने के लिए काम करेंगे।

उनका यही उद्देश्य रहेगा कि जो सदस्य क्लब से किसी न किसी कारण वश दूर हैं, उन्हें भी क्लब लाया जाए।

————————————

जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel