Prabhat Times

Ludhiana लुधियाना(dilroz murderer women neelam punished court) पंजाब के लुधियाना में ढाई साल की बच्ची को मारने वाली पड़ोसन महिला नीलम को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।

उसने 2 साल पहले बच्ची जिंदा दफना दी थी। बीते शुक्रवार को अदालत ने उसे दोषी ठहराया था।

ये फैसला सेशन जज मुनीष सिंघल की अदालत ने सुनाया है।

नीलम ने 28 नवंबर 2021 को शिमलापुरी इलाके से बच्ची दिलरोज को स्कूटी पर किडनैप कर सलेम टाबरी इलाके में गड्ढा खोद कर जिंदा दफन कर दिया था।

दिलरोज के पुलिसकर्मी पिता हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह अपने बच्चों के लिए बाजार से खिलौने वह चीज लेकर आता रहता था।

नीलम का तलाक हो चुका था। इसलिए वह अपने बच्चों के लिए यह सब नहीं ला पाती थी।

इससे वह दिलरोज से रंजिश रखने लगी। इसके बाद एक दिन वह दिलरोज को स्कूटी पर बिठाकर ले गई और उसकी हत्या कर दी।

दिलरोज की फोटो के साथ पिता हरप्रीत सिंह और माता किरण कौर।

खुद ही परिवार के साथ ढूंढने लगी बच्ची, CCTV में खुलासा

दिलरोज घर से गायब हुई तो परिवार उसकी तलाश में जुट गया। किडनैपिंग के शक में उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी।

जिसके बाद तत्कालीन जॉइंट CP सिटी जे एलनचेजियन जांच के लिए मौके पर पहुंचे।

इलाके में CCTV कैमरे चेक किए गए। इस दौरान नीलम भी पड़ोसी होने के नाते उनके साथ बच्ची को ढूंढने का नाटक करती रही।

हालांकि पुलिस ने जब आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दिखा कि नीलम ही बच्ची को स्कूटी पर बिठाकर ले जा रही थी।

इसके बाद पुलिस ने नीलम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने के बाद उसने कबूल कर लिया कि उसी ने दिलरोज को ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस पूछताछ में बोली नीलम- मैंने जिंदा दफनाया

पुलिस की पूछताछ में नीलम ने दिलरोज की हत्या की बात कबूल कर ली।

उसने पुलिस को बताया कि वह दिलरोज को एल्डिको के नजदीक खाली जगह पर ले गई।

वहां उसने गड्ढे में उसे जिंदा दफन किया। नीलम के इस खुलासे के बाद पुलिस और परिवार उस जगह पहुंचे और बच्ची को गड्ढे से बरामद किया।

बच्ची को तुरंत DMC अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

नीलम के खिलाफ IPC की धारा 364 (हत्या के इरादे से अपहरण), हत्या (302) और सबूत नष्ट करने (201) के तहत केस दर्ज कर लिया।

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

BJP नेता भिड़े, चले लात घूंसे, टेबल, कुर्सियां – देखें वीडियो 

——————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1