Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(controversial posters of Congress candidate Channi created stir) लओ जा आ गए इलेक्शन। दबी, कुचली, गढ़ी बातें, किस्से, करतूतें बाहर आनी शुरू हो गई हैं।

जालंधर लोकसभा हल्का से कांग्रेस के केंडीडेट और पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर बड़ा राजनीतिक हमला हुआ है।

जालंधर लोकसभा हल्का के फिल्लौर एरिया में चन्नी के विवादित पोस्टर दीवारों पर चस्पाए गए हैं। ये किसने किया, फिलहाल कहना मुश्किल है।

पोस्टर में चरणजीत चन्नी की पुरानी तस्वीर है, जिसमें महिला की पीठ पर हाथ रखे रखे हुे हैं… ये तस्वीर के साथ ही लिखा गया है बचो, बचो, बचो… ये हैं कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत चन्नी।

बता दें कि ये तस्वीर पुरानी है। इस मामले में चरणजीत चन्नी पहले भी फजीहत झेल चुके हैं। पिछले चुनावों में चन्नी को इस तस्वीर का काफी नुकसान हुआ था।

जालंधर लोकसभा हल्के के फिल्लौर एरिया में लगे इन पोस्टर को लेकर राजनीतिक गर्मा गई है।

इस मामले में फिलहाल चन्नी की तरफ से कोई टिप्पणी तो नहीं आई, लेकिन कांग्रेस हाईकमान द्वारा सस्पेंड किए गए फिल्लौर हल्के के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी ने भी पोस्टर मामले में चन्नी पर बड़ा हमला किया है।

चौधरी ने ब्यान जारी किया है कि चन्नी नैतिक तौर पर भ्रष्ट व्यक्ति हैं। चन्नी पर अश्लील व्यवहार के आरोप लग चुके हैं।

चौधरी ने कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों में घिरे चन्नी महिला वोटरों से वोट के लिए कैसे अपील कर सकते हैं। चौधरी ने कहा कि चन्नी का असली चेहरा अब जालंधर को वोटरों को पत लग चुका है।

———————————————————–

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के मौके पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, देखें वीडियो

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1