Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (Big action by Congress high command on MLA Vikramjit Chaudhary) कांग्रेस हाईकमान ने दिवंगत सांसद चौधरी संतोख सिंह के बेटे विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

हाईकमान ने विक्रमजीत सिंह चौधरी को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पंजाब प्रभारी देवेन्द्र यादव ने सस्पेंशन लेटर में स्पष्ट लिखा है कि पर्सनली चेतावनी देने के बावजूद वे (विक्रम चौधरी) पार्टी का अनुशासन भंग कर रहे हैं जिसका गल्त मैसेज जा रहा है। विक्रमजीत चौधरी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया गया है।

पूर्व सीएम चन्नी से चल रहा था विवाद

बीते दिनों कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर दौरे पर आए थे।

इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नब्ज टटोली थी।

कर्मजीत कौर चौधरी और पूर्व सीएम चन्नी के नाम की स्थानीय नेताओं ने पैरवी की थी।

जिसके बाद पंजाब प्रभारी ने जालंधर सीट के लिए चन्नी का नाम कांग्रेस हाईकमान को सौंपा था।

चन्नी को टिकट मिलने के बाद से चौधरी परिवार नाराज चल रहा था।

विधायक चौधरी ने चन्नी को कहा था शकुनि

बीते दिन चन्नी ने अपने भाषण में विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी को दुर्योधन बताया था और कहा था कि चौधरी परिवार को खत्म करने में बिक्रमजीत का हाथ है।

संतोख सिंह चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में नहीं मारे गए थे, वह कर्मजीत कौर के बीजेपी जॉइंन करने से मारे गए हैं।

इसी जवाब देते हुए बिक्रमजीत चौधरी ने चन्नी को शकुनि मामा बताया था। हालांकि इस पर चन्नी ने जवाब देने से मना कर दिया।

मगर अब बिक्रमजीत चौधरी पर आलाकमान ने कार्रवाई करते हुए उनकी विधायकी सस्पेंड कर दी है।

विधायक की मां ने बीते दिन जॉइंन की थी बीजेपी

बता दें कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी ने बीते दिन दिल्ली में पहुंचकर बीजेपी जॉइंन कर ली थी।

कर्मजीत कौर चौधरी जालंधर से लोकसभा टिकट की दावेदार थीं, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दरकिनार कर पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को टिकट दे दी गई थी।

जिसके बाद से परिवार कांग्रेस से नाराज चल रहा था।

———————————————————–

संत निरंकारी मिशन द्वारा मानव एकता दिवस के मौके पर लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, देखें वीडियो

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1