Prabhat Times

Phagwara फगवाड़ा। (BJP councilor and journalist tried to rape a woman) इस समय की बड़ी खबर फगवाड़ा से है। फगवाड़ा में भाजपा के पार्षद और पत्रकार पर महिला से रेप की कोशिश की।

थाना सिटी फगवाड़ा में उक्त लोगों के खिलाफ महिला ने रेप के प्रयास की शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला का पति के साथ विवाद चल रहा है।

घरेलू विवाद का फायदा उठाते हुए विवाद सुलझाने के बहाने मामले में घुसे एक भाजपा पार्षद ओर एक पत्रकार ने महिला के घर घुसकर रेप का प्रयास किया।

इतना ही नहीं ज़बरदस्ती करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला के पति ने भी थाने पहुँच बताया कि भाजपा पार्षद ओर पत्रकार ही उनका पत्नी के साथ विवाद सुलझने नहीं दे रहा था।

पीड़ित महिला ने बताया कि उन्हें कल दोपहर पार्षद ने फ़ोन करके एक रेस्टोरेंट में बुलाया। उसे लाने के लिए पत्रकार ने अपने गाड़ी भेजी।

पत्रकार का ड्राईवर उसे रेस्तरां ले जाने की बजाए फगवाड़ा के गैस स्टेशन में ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि गैस स्टेशन पर भाजपा के पार्षद ने उसके साथ छेड़खानी की।

उसने शोर मचाया तो उक्त लोगों ने जान से मार डालने की धमकी दी। महिला ने बताया कि वे जैसे तैसे वहां से भागी और पति को सारी घटना के बारे में बताया।

जिन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के पति ने बताया कि अब सुबह से उन्हें जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही है,

थाना फगवाड़ा सिटी के प्रभारी अमन नाहर ने बताया कि शिकायत दर्ज हो चुकी है कारवाई की तैयारी है। वही सीसीटीवी कैमरे भी खँगाले जा रहे हैं जहां से वारदात हुई थी।

—————————————————

खबरें ये भी हैं…

Breaking : 👉कांग्रेस के इस बड़े नेता के ठिकानों पर इंकम टैक्स की रेड


————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1