


Prabhat Times
जालंधर। जिमखाना क्लब जालंधर चुनाव में अचीवर्ज़ की और से कार्यकारिणी पद के लिए सीए राजीव बंसल एक बार फिर चुनाव मैदान में है। क्लब हो या समाज, सीए राजीव बंसल किसी परिचय के मोहताज नहीं है।
2019 से 2026 तक लगातार क्लब सदस्यों को सुविधाएँ प्रदान करने के लिए दिन रात एक कर रहे सीए राजीव बंसल इस बार भारी बहुमत से जीतेंगे, इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी।
इसकी मुख्य वजह ये है कि सीए राजीव बंसल ने अपनी दूरदर्शी सोच, समर्पण, लग्न व निष्ठा से हर जिम्मेदारी निभाई और हर पल क्लब सदस्यों के हित में काम किया।
सीए राजीव बंसल ऐसे पढ़े लिखे और सभ्रांत परिवार (Elite Family) से संबंध रखते हैं जो समाज में अपने धन, उच्च पद, सांस्कृतिक प्रभाव समाज में एक विशिष्ट स्थान रखता है।
सीए राजीव बंसल एक बार फिर जिमखाना क्लब चुनावों मे अचीवर्ज़ की और से कार्यकारिणी पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।
2019 से 2026 तक लगातार जिमखाना क्लब में सेवाएं दे रहे सीए राजीव बंसल का कहना है कि जिमखाना क्लब को बेशक, मैंबर्स सेकेंड होम कहते हैं, लेकिन उनका मानना है कि घर तो घर ही होता है। क्लब उनका घर है, पहला दूसरा कुछ नहीं।
चूंकि क्लब उनका घर है, तो उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे क्लब को सुंदर और अत्याधुनिक बनाने के लिए काम करें और घर यानिकि क्लब में आने वाले सभी सदस्यों को सुविधाएं उपलब्ध करवाएं।
एक सवाल के जवाब में सीए राजीव बंसल ने कहा कि पिछले टैन्यौर में मैनेजमेंट द्वारा जो भी जिम्मेदारियां समय समय पर उन्हें दी गई, उन्होनें पूरी तनदेही से निभाई हैं।
कार्यकारिणी में शामिल होने पर उन्हें क्लब की लाईब्रेरी की जिम्मेदारी मिली। क्लब में लाईब्रेरी चल तो रही थी, लेकिन काफी कुछ कमियां थी।
लाईब्रेरी की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होनें लाईब्रेरी का सारा स्टॉक यानिकि बुक्स का रिकार्ड अपडेट करवाया, जो पहले नहीं हुआ था।
इसके पश्चात उन्हें लगा कि लाईब्रेरी तो है, लेकिन बुक्स की काफी कमी है। उन्होनें किताबें लाने के लिए क्लब पर आर्थिक बोझ नहीं डाला, बल्कि अपने निजि संसाधनों से एक हज़ार के करीब क्लब को डोनेट करवाई। लाईब्रेरी में अब हर विषय की ज्ञानवर्धक किताबें मौजूद हैं।
सीए बंसल ने बताया कि इसके पश्चात अगले टैन्यौर में क्लब सदस्यों ने उन पर विश्वास जताया और फिर कार्यकारिणी पद पर सेवा करने का अवसर दिया।
मैनेजमेंट द्वारा उन्हें स्पोर्टस एक्टिविटी करवाने की जिम्मेदारी दी। सीए राजीव बंसल ने बताया कि उनके कार्यकाल में अब तक 4 सफल स्पोर्टस कार्निवल हो चुके हैं। जिसमें क्लब सदस्यों द्वारा खूब एन्जॉए किया गया।
सीए बंसल के मुताबिक उन्हें कार्ड रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई तो उन्होनें मैंबर्स की डिमांड के मुताबिक कार्ड रूम की हर जरूरत को पहल के आधार पर पूरा करवाया।
इसके पश्चात उन्हें क्लब की होर्टिकल्चर विभाग की चेयरमैन बनाया गया। इस जिम्मेदारी के अंर्तगत उन्होनें क्लब ब्यूटीफिकेशन के लिए काम किया।
सीए राजीव बंसल ने मैंबर्स से वोट अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपना कीमती वोट देकर एक मौका दें। क्लब सदस्यों की सेवा के लिए वे एक बार फिर तैयार हैं।
परिवार के बारे में बताएँ…
सीए राजीव बंसल ने बताया कि उनके दादा दीवान जीवन सिंह नाभा के महाराजा हीरा सिंह के साथ वित्त मंत्री रहे।
पिता स्वर्गीय एडवोकेट चमन लाल बंसल जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रहे, बड़े भाई एडवोकेट संजीव बंसल मौजूदा समय में जिला बार एसोसिशन में बतौर सैक्रेटरी सेवाएं दे रहे हैं।
राजीव बंसल ने बताया कि भतीजा अंकुर बंसल व अनुज बंसल भी एडवोकेट है और बेटा अभिषेक बंसल सीए है और साथ ही एनआईआरसी जालंधऱ ब्रांच में बतौर चेयरमैन सेवाएं दे चुके हैं।
बंसल ने बताया कि उनकी भतीजी विजयंता गोयल आर्या व दामाद दविन्द्र आर्या दोनो आईपीएस हैं। विजयंता आर्या दिल्ली पुलिस में बतौर डीआईजी तथा दामाद दविन्द्र आर्या रॉ में बतौर आईजी सेवाएं दे रहे हैं।
————————————
जिमखाना चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें
- अचीवर्ज़ के JVP धीरज सेठ की जीत तय, धीरज के समर्थन में खुलकर आए पूर्व सैक्रेटरी तरूण सिक्का, सुमित शर्मा और ये वरिष्ठ सदस्य
- युवा जुबिन शिंगारी का डोर टू डोर प्रचार तेज, क्लब के फाउंडर सदस्यों व युवाओं का जब्रदस्त समर्थन
- प्रोग्रेसिव की सबसे मजबूत केंडीडेट अनु माटा ने नामांकन लिए वापस
- कार्यकारिणी पद के केंडीडेट गगनदीप उप्पल ने सदस्यों से की अपील, बताई अपनी प्राथमिकताएँ
- अचीवर्स ग्रुप ने भरे नामांकन; उम्मीदवारों को सदस्यों का समर्थन
- प्रोग्रेसिव का जब्रदस्त मूव, कैशियर पद के केंडीडेट होंगे मेजर कोछड़ के परिवार के ये युवा मैंबर
- जिमखाना क्लब चुनाव – प्रोग्रेसिव टीम ने भरे नामांकण…
- प्रभात टाइम्स की खबर पर मुहर… मेजर कोछड़ ने भी चुनाव लड़ने से किया इंकार… पिक्चर अभी भी बाकी है…
- न धुरंधर साथ… और न अब कुछ केंडीडेट… बिखरता प्रोग्रेसिव…ये है सबसे बड़ी चुनौती
- जिमखाना क्लब चुनाव – पिक्चर अभी बाकी है…
- होलसेल केमिस्ट संगठन ने अचीवर्स ग्रुप का समर्थन किया; अध्यक्ष रिशु वर्मा ने जताया समर्थन
- प्रोग्रेसिव को झटका! ऑनरेरी सैक्रेटरी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे विपन झांजी, बताई ये वजह
- कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए CA राजीव बंसल ने भरे नामांकण, 2019 में क्लब सदस्यों के हित में किया था ये खास काम
——————————————————————————————–


————————————–








