Prabhat Times

Jalandhar जालंधर(20 political leaders join bjp jalandhar) जालंधर में राजनीति का चेहरा बदलता नज़र आ रहा है।

सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल की भाजपा में जॉइनिंग के बाद आज शहर के लगभग 20 नेताओं ने भाजपा जॉइन की है।

भाजपा जॉइन करने वालों में पंजाब खादी बोर्ड के वाइस चेयरमैन व पूर्व डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, 2 बार पार्षद रही डा. सुनीता रिंकू, जालंधऱ के वार्ड नंबर 51 की पार्षद राधिका पाठक, पार्षद बलविन्द्र कौार व उनके पति हरजिन्द्र लाड्डा, वार्ड नंबर 52 के पार्षद रहे विपन कुमार चड्डा, वार्ड नंबर 40 से पार्षद रहे वीरेश कुमार मिंटू, वार्ड नबर 73 की पार्षद चरणजीत कौर, वार्ड नंबर 43 की पार्षद बबिता रानी, कविता सेठ, सौरभ सेठ, नैशनल हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह बीरा, जस्सा सिंह फिरोजपुरिया, नवीन सोनी, पूर्व पार्षद मनजीत टीटू, जसवंत सिंह जस्सा, सुनील मोंटू, राजेश अग्निहोत्री, जीवन ज्योति टंडन ने दिल्ली में भाजपा जॉइन की।

इन नेताओं ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित तनेजा, जालंधर भाजपा के अध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला महासचिव एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की भी मौजूद रहे। भाजपा नेताओँ ने सभी नेताओँ का स्वागत किया।

बता दें कि आज भाजपा में शामिल होने वाले ये सभी नेता लोकसभा उप चुनाव से पहले अकाली दल और कांग्रेस में थे। फिर इन नेताओं ने आप जॉइन की और अब ये सभी भाजपा में शामिल हुए हैं।

 


खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1