Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (western disturbance expected rain alert punjab weather change) पंजाब में तापमान लगातार बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में अधिकतर शहरों का तापमान 30 डिग्री को पार कर जाएगा।
जबकि 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिससे हल्की राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले तीन दिनों से पंजाब में रोजाना धूप खिल रही है। वहीं आने वाले 4 दिनों में भी धूप खिलने के आसार हैं। जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
राज्य में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, हालांकि यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 31.1 डिग्री सेल्सियस और अबोहर में 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में 12 व 13 मार्च को बारिश का अनुमान जताया जा रहा है।
12 से फिर बारिश के आसार
पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे तापमान से कुछ राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
इसका असर हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ज्यादा रहेगा। वहां बर्फबारी हो सकती है और बारिश के भी आसार हैं।
इन पश्चिमी विक्षोभों का असर 12 मार्च से पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है।
अनुमान है कि 12 और 13 मार्च को पंजाब के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इन दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
पंजाब के शहरों का तापमान
अमृतसर- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 9 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 12 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- आसमान साफ रहेगा। जिसके बाद तापमान में हल्की बढ़ौतरी भी होगी। तापमान 13 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- स्पेशल कपड़े, जांघ में गोल्ड छिपाना… सोने की तस्करी ऐसे करती थी IPS की बेटी
- सनसनीखेज खबर – इस केंद्रीय जेल में सुपरडेंट चला रहा था ड्रग रैकेट, ADGP जेल ने लिया सख्त एक्शन
- वाहन चालकों को लिए जरूरी खबर! पंजाब में सर्विलांस सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट शुरू
- भारतीयों को डिपोर्ट करने में डोनाल्ड ट्रंप ने बहाए इतने मिलियन…अब लिया ये फैसला
- कांग्रेस हाईकमान के पास पंजाब से पहुंची ऐसी रिपोर्ट कि मचेगी खलबली
- Amritsar : पुलिस और गैंगस्टरों में आमने सामने फायरिंग
- अयोध्या – राम मंदिर में आज से लागू हो गए नए नियम, जानें शेड्यूल
- जालंधर के इस गांव में चला बुलडोजर! कुख्यात तस्करों के घर मलियामेट
- सरकार का सख्त ऐलान! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा Petrol-Diesel
- जालंधर, लुधियाना समेत इन शहरों में छापेमारी
- LPG Gas Cylinder के रेट बढ़े, आज से हुए ये बड़े बदलाव
- Congress Expels Councillors Punjab : इन पार्षदों पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन
- किडनैपिंग, मर्डर, फायरिंग… और कैबिनेट मंत्री बन गए विवादित MLA राजू सिंह
- जारी हुई दुनिया में सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, जानें भारत की रैकिंग
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा