Prabhat Times

Preet Suji

जालंधर। विजीलैंस ब्यूरो (Vigilence Bureau) का डंडा आज पंजाब पुलिस (Punjab Police) तथा रैविन्यू विभाग (Revenue Department) में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों पर आज विजीलैंस का डंडा चला। विजीलैंस ब्यूरो जालंधर की टीम ने आज जालंधर के गोराया हल्का के पटवारी विपन कुमार तथा जालंधर देहात के थाना सिटी नकोदर के ए.एस.आई. मुल्ख राज को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विजीलैंस ब्यूरो के एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि फिल्लौर के गांव डल्लेवाली निवासी चरणजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि उसकी बहिन जोगिन्द्र कौर की मृत्यु पिछले साल हुई। मरने से पहले उसने रजिस्टर्ड वसीयत की थी की उसकी मौत के पश्चात उसके मायके परिवार की जायदाद को उसके भतीजों के नाम ट्रांसफर की जाए। चरणजीत ने बताया कि उसकी बहिन की प्रोपर्टी गांव डल्लेवाल और गोराया शहर में थी।
जब उसने वसीयत लेकर पटवारी विपन कुमार से मिला तो उसने 15 हज़ार रूपए की मांग की। बाद में सौदा 10 हज़ार रूपए में हो गया। चरणजीत ने विजीलैंस को बताया कि बाद में पता चला कि पटवारी ने डल्लेवाल की प्रोपर्टी का इंतकाल तो दर्ज किया, लेकिन गोराया शहर की प्रोपर्टी ट्रांसफर नहीं की। जब उससे दोबारा संपर्क किया तो उसने 10 हज़ार रूपए मांगे, न देने पर इंतकाल रद्द करवाने की धमकी दी।
एस.एस.पी. विजीलैंस दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि शिकायत मिलने पर डी.एस.पी. विजीलैंस दलबीर सिंह के नेतृत्व में इंस्पैक्टर दलजीत कौर ने मामले की जांच शुरू की। योजनाबद्ध ढंग से की गई जांच के दौरान आज आरोपी पटवारी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। विजीलैंस टीम ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी पटवारी विपन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत के रंग लगे 10 हज़ार रूपए बरामद कर लिए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है।

जालंधर देहात के थाना सिटी नकोदर के थानेदार 5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने थाना सिटी नकोदर के ए.एस.आई. मुल्ख राज को भी 5 हज़ार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. विजीलैंस दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में कार्यरत ऊषा रानी ने शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले उसकी बहू पुष्पा के घर जेमस व उसकी गर्भवती पत्नी रीटा आए। हालात गंभीर होने के कारण पुष्पा ने डिलवरी की। लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ। इसके पश्चात पुष्पा ने उन्हें दवाइयां लिख कर दी। जेमस व रीटा उस वक्त चले गए। लेकिन बाद में उक्त लोगों ने शिकायत देकर थाना सिटी नकोदर में केस दर्ज करवा दिया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. मुल्ख राज ने पुष्पा को गिरफ्तार किया और अदालत से उसकी जमानत हुई।
ऊषा ने शिकात में कहा कि ए.एस.आई. मुल्ख राज द्वारा चालान अदालत में पेश करने तथा मदद करने के लिए 5 हज़ार रूपए रिश्वत की मांग की। एस.एस.पी. विजीलैंस दिलजिन्द्र ढिल्लों ने बताया कि शिकायत मिलने पर कपूरथला की डी.एस.पी. अश्वनी कुमार के नेतृत्व में इंस्पैक्टर पवन कुमारी ने आज ट्रैप लगाकर थानेदार मुल्ख राज को रिश्वत के 5 हज़ार रूपए सहित गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें