Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (Vigilance Bureau arrests SHO, ASI for demanding Rs 1,50,000 bribe) पंजाब को क्रप्शन फ्री करने की विजीलैंस ब्यूरो की मुहिम जारी है।

विजीलैंस ब्यूरो जालंधर के एसएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर की टीम ने होशियारपुर के थाना बुल्लोवाल के एस.एच.ओ. रमन कुमार तथा ए.एस.आई. गुरदीप सिंह को रिश्वतखोरी के मामले में अरेस्ट किया है। एस.एच.ओ. और ए.एस.आई. पर 1.5 लाख रिश्वत लेने का आरोप है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला होशियारपुर के गांव असलपुर के रहने वाले व्यक्ति ने सीएम एंटी क्रप्शन हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

शिकायत में बताया गया कि शिकायतकर्ता के भतीजे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन केस दर्ज हुआ था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एस.एच.ओ. रमन कुमार व ए.एस.आई. गुरदीप सिंह द्वारा उसके बेटे को भी केस में नामजद करने के लिए धमका रहे थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि थानेदार द्वारा डेढ लाख रूपए की रिश्वत एस.एच.ओ. रमन कुमार के नाम पर मांगी जा रही थी। बातचीत के पश्चात सौदा 1 लाख रूपए में तय हुआ।

इस संबंधी शिकायतकर्ता द्वारा सबूत के तौर पर आडियो रिकार्डिंग भी विजिलैंस ब्यूरो को पेश की।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के पश्चात एस.एच.ओ. व ए.एस.आई. के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ क्रप्शन एक्ट की धाराओँ के अधीन केस दर्ज करके दोनो को अरेस्ट किया गया।

आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच विजीलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज के एस.एस.पी. हरप्रीत सिंह मंडेर के नेतृत्व में की जा रही है।

———————————————————-

हिम्मत, जनून, हौंसला… ऐसे जीती अभय डोगरा ने जिंदगी की जंग, देखें वीडियो

—————————————————

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1