Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (tejinder bittu join bjp amit taneja play important role) तेजिन्द्र बिट्टू ने कांग्रेस छोड़ी, भाजपा के हुए बिट्टू। ओ तेरी… हैं…नहीं-नहीं…नईं ईदां नहीं हो सकदा…।

ऐसे रिएक्शन थे जब प्रभात टाइम्स द्वारा बिट्टू के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की न्यूज़ प्रकाशित की।

हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर भाजपा ये खेला कैसे कर गई। इस जब्रदस्त राजनीतिक तूफान का केंद्र क्या है?

जालंधर से लेकर दिल्ली तक सीधी और पॉजिटिव अप्रोच रखने वाले, जालंधर के वोटरों में जब्रदस्त प्रभाव रखने वाले तेजिन्द्र बिट्टू राजनीति में हर वक्त किंग मेकर की भूमिका में ही रहे।

खैर, तेजिन्द्र बिट्टू का राजनीति, प्रशासन, ऑफिसर लॉबी, वोटरों में क्या कद है, ये किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

इस समय सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर तेजिन्द्र बिट्टू भाजपा में कैसे चले गए।

प्रभात टाइम्स द्वारा तेजिन्द्र बिट्टू के कई करीबी सूत्रों के कुरेदने पर कई अहम पहलू सामने आए हैं।

सूत्रो ने बताया कि तेजिन्द्र बिट्टू के भाजपा में जॉइन करने की बिसात सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के दिन से बिछ गई थी।

रिंकू और शीतल के भाजपा में शामिल होना प्लानिंग का हिस्सा था।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा को मजबूत करने के लिए बिट्टू ग्रुप के भाजपा में लाने के लिए अहम कड़ी का काम किया भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित तनेजा, सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल ने।

अमित तनेजा, सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल द्वारा बिट्टू को भाजपा की तरफ लाने में अहम भूमिका रही।

ये तीनों नेता लगातार तेजिन्द्र बिट्टू के संपर्क में रहे और आखिर कांग्रेस को झटका देने में कामयाब रहे।

सूत्रों ने बताया कि अमित तनेजा, सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल द्वारा भाजपा और बिट्टू ग्रुप में अहम कड़ी बन कर कांग्रेस की कड़ियां ही तोड डाली और कुछ राजनीतिक दांवपेंच के बाद आज कांग्रेस को झटका दे दिया।

अमित तनेजा ही राजनीतिक तूफान का केंद्र रहे, ये तथ्य इस लिए भी अहम है क्योंकि आज जब बिट्टू ने भाजपा जॉइन की तो उन्होने स्टेज पर अन्य नेताओं के साथ-साथ अमित तनेजा, सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल का भी नाम लिया।

जालंधर में बदलेगा राजनीति का चेहरा

तेजिन्द्र बिट्टू की जॉइनिंग के बाद जालंधर में राजनीति का चेहरा अचानक बदलता नज़र आ रहा है।

सर्वविदित है कि जालंधर मे तेजिन्द्र बिट्टू का खासा प्रभाव है।

राजनीतिक, सामाजिक, इंडस्ट्रीलिस्ट, कारोबारी, पारिवारिक… कोई भी वर्ग हो, बिट्टू हर वर्ग में पॉजिटिव अप्रोच रखते हैं।

ये स्पष्ट है कि बिट्टू के भाजपा में जाते ही उनका सारा ग्रुप भी भाजपा यानिकि बिट्टू के साथ ही जाएगा।

——————————————————————-

सीएम मान ने बताया – आखिर केजरीवाल जेल में क्यों है, केजरीवाल गल्तियां क्या हैं…. देखें वीडियो

—————————————————————–

BJP नेता भिड़े, चले लात घूंसे, टेबल, कुर्सियां – देखें वीडियो 

——————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1