Prabhat Times

अमृतस​र। अमृतसर में थाना भिंडी सैदां के एसएचओ को 2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 27 अप्रैल को उन्हें अजनाला की अदालत में पेश किया, जहां से कोर्ट ने 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की एक खेप आई थी। आरोप है कि यह खेप एसएचओ शशपाल सिंह के पास पहुंची, लेकिन उन्होंने इसे जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बजाय खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की।

मामले की भनक जैसे ही उच्च अधिकारियों को लगी, तुरंत कार्रवाई की गई और SHO को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद एसएसपी सोहेल मीर ने उसे सस्पेंड भी कर दिया। इसी थाने पर 30 मार्च को ग्रेनेड अटैक भी हुआ था।

जब्त दिखाने के बजाय खुद ही रख ली हेरोइन

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले हेरोइन की खेप सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई थी। यह खेप भिंडीसैदां थाने के एसएचओ शशपाल सिंह के कब्जे में आई थी, लेकिन उन्होंने इसे जब्त दिखाने के बजाय खुद ही रख लिया। बताया जा रहा है कि एसएचो ने कुछ हिस्सा अपने पास रखा, जबकि बाकी हेरोइन को नष्ट कर दिया।

जैसे ही इस मामल की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि एसएचओ ने नियमों का पालन नहीं किया और खेप को रिकॉर्ड में नहीं दिखाया।

पुलिस ने के अनुसार, आरोपी एसएचओ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सच्चाई सामने लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

गिरफ्तारी के बाद शशपाल सिंह को आज अजनाला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान पुलिस उससे गहन पूछताछ करेगी, जिससे इस पूरे नेटवर्क और संभावित अन्य संलिप्त लोगों के बारे में बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

30 मार्च को इसी थाने पर हुआ था ग्रेनेड अटैक

भिंडी सैदां थाने पर 30 मार्च की सुबह ग्रेनेड अटैक हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल पर 2 युवक भागते हुए दिखे थे। घटना के बाद थाने के गेट को अंदर से बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। यह थाना पाकिस्तान बॉर्डर से सटा हुआ है।

थाना पर हैंड ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी (KLA) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली थी। हालांकि पुलिस ने पोस्ट को फर्जी बताया था।

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel