Prabhat Times

  • पुलिस टीमों ने 56 व्यक्तियों के खिलाफ की एहतियाती कार्रवाई, 51 को पूछताछ के बाद रिहा किया
  • लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से दे सकते हैं जानकारी
  • ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 422वें दिन 4.1 किलोग्राम हेरोइन सहित 132 नशा तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम के 97वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 486 ठिकानों पर बड़े स्तर पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि “गैंगस्टरों ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही एक व्यापक और निरंतर कार्रवाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को डीजीपी गौरव यादव द्वारा की गई थी।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष अभियान चला रही हैं।

97वें दिन की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 6 हथियारों सहित 240 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 24,520 तक पहुंच गई है।

इसके अलावा 56 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 51 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 6 फरार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी साझा कर अपराध के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें।

इस दौरान “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के तहत 422वें दिन भी नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने 132 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से 4.1 किलोग्राम हेरोइन, 23 किलोग्राम भुक्की, 704 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 38,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

इसके साथ ही 422 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 61,103 हो गई है। नशा मुक्ति प्रयासों के तहत पंजाब पुलिस ने आज 28 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel