Prabhat Times

जालंधर। राजपुरा में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया ओपन इंटर-स्कूल/अकादमिक नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में डिप्स संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों के बीच डिप्स के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का बेहतरीन परिचय दिया।

प्रतियोगिता में रिशिका ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सेजल और चहक ने रजत पदक हासिल किए।

वहीं, कनिका ने कांस्य पदक जीतकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने पूरे संस्थान को गर्व से भर दिया है।

इस अवसर पर डिप्स संस्थान के एमडी तरविंदर सिंह ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

सीएओ रमनीक सिंह और सीएओ जशन सिंह ने भी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि डिप्स संस्थान हमेशा विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

संस्थान के प्राचार्यों ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

अंत में, सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

———————————————————

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel