Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (rajveer jawanda seriously injured-in-a road accident)  म्यूज़िक इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक्सीडेंट हो गया है।

उन्हें गंभीर घायल हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जवंदा हिमाचल में बाइक चला रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

बाइक चलाते वक्त वह सड़क पर गिर गए। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसके बाद उनके ब्रेन डेड होने की भी सूचना है।

इसके बाद जब उन्हें लाया जा रहा था तो अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक भी आया है, जिस वजह से उनकी हालत गंभीर मानी जा रही है।

हादसे का पता चलते ही सिंगर कंवर ग्रेवाल और कुलविंदर बिल्ला भी फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए हैं।

अभी तक डॉक्टरों की टीम लगातार जवंदा की जांच कर रही है। जवंदा की नाजुक स्थिति को लेकर अब डॉक्टरों के बयान का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

———————————————

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel