Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (rain alert on holi festival in punjab weather) पंजाब समेत चंडीगढ़ में बीते कुछ दिनों से दोपहर में तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास होने लगा है।
यहां तक कि लोगों ने स्वेटर व जैकेट पहनना भी बंद कर दिए हैं। रात में भी रजाई कंबल की जरूरत महसूस नहीं हो रही है।
वहीं अब मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेने वाला है। होली पर रंगों के साथ बादल भी बरस सकते हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश के आसार जताए हैं।
मौसम विभाग ने पंजाब में 13 व 14 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
इन दो दिनों में पंजाब में कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विभाग के मुताबिक इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की सकती है।
पंजाब और चंडीगढ़ में आज 12 मार्च से मौसम बदलेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च तक तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 13 और 14 मार्च को कुछ स्थानों पर बिजली और आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यह स्थिति बन रही है।
आज राज्य के नौ जिलों में बादल छाने और हलकी बारिश की संभावना है।
हालांकि तापमान में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
गत चौबीस घंटे में राज्य के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
सबसे अधिक तापमान बठिंडा 30.6 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि तापमान बढ़ने अब दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। इस तरह का मौसम रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, नवांशहर, जालंधर, तरनतारन, अमृतसर और फिरोजपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि, किसी भी तरह की कोई चेतावनी (वार्निंग) जारी नहीं की गई है।
वहीं, 13-14 मार्च को पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
13 मार्च को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट रहेगा।
जबकि 14 मार्च को पंजाब के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
पंजाब के शहरों में तापमान का अनुमान
अमृतसर– कुछ स्थानों बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 15 से 28 डिग्री के करीब रह सकता है।
जालंधर– हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 15 से 30 डिग्री के करीब रह सकता है।
लुधियाना– हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 14 से 31 डिग्री के करीब रह सकता है।
पटियाला– हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 17 से 31 डिग्री के करीब रह सकता है।
मोहाली– हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान नहीं। तापमान 21 से 30 डिग्री के करीब रह सकता है।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- CM Mann ने दिए होशियारपुर के मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल को समय पर पूरा करने के आदेश
- पंजाब – 13 मार्च को होगी मान केबिनेट की मीटिंग, बजट सत्र से लेकर जनहित में होंगे बड़े फैसले
- पाकिस्तान में फिल्मी स्टाइल में पूरी ट्रेन हाईजैक
- अब मंहगा पड़ेगा ऑनलाइन पेमेंट करना! सरकार ने बनाया ये प्लान
- तनिष्क के शोरूम में दिन दिहाड़े डकैती, 8 CR के गहने लूटे
- पंजाब – ट्रांसपोर्ट विभाग में बड़े घोटाले का पर्दाफाश! इतने हज़ार वाहनों की RC रद्द, ज़ब्त होंगे सभी वाहन
- जालंधर, लुधियाना के SSP विजीलेंस समेत 16 आफिसर ट्रांसफर, रविंदरपाल संधू होंगे DCP अमृतसर
- जालंधर में मुंबई पुलिस की रेड, पकडा गया शातिर ‘ज्वेल थीफ’
- लुधियाना के इस एरिया में पुलिस-गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, आमने सामने चली गोलियां
- US : कैलिफोर्निया में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़
- स्पेशल कपड़े, जांघ में गोल्ड छिपाना… सोने की तस्करी ऐसे करती थी IPS की बेटी
- सनसनीखेज खबर – इस केंद्रीय जेल में सुपरडेंट चला रहा था ड्रग रैकेट, ADGP जेल ने लिया सख्त एक्शन
- वाहन चालकों को लिए जरूरी खबर! पंजाब में सर्विलांस सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट शुरू
- भारतीयों को डिपोर्ट करने में डोनाल्ड ट्रंप ने बहाए इतने मिलियन…अब लिया ये फैसला
- कांग्रेस हाईकमान के पास पंजाब से पहुंची ऐसी रिपोर्ट कि मचेगी खलबली
- Amritsar : पुलिस और गैंगस्टरों में आमने सामने फायरिंग
- अयोध्या – राम मंदिर में आज से लागू हो गए नए नियम, जानें शेड्यूल
- जालंधर के इस गांव में चला बुलडोजर! कुख्यात तस्करों के घर मलियामेट
- सरकार का सख्त ऐलान! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा Petrol-Diesel
- जालंधर, लुधियाना समेत इन शहरों में छापेमारी