Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (punjab winters weather report fog rain alert) पंजाब में आज कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाना शुरू हो गया था।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पंजाब में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन सोमवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
शनिवार सुबह पंजाब में घना कोहरा देखने को मिला। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। जिसके बाद दिनभर ज्यादातर बादल छाए रहे।
जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पंजाब का दिन का तापमान 2.3 डिग्री कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा।
लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। उसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
3 फरवरी से एक्टिवेट हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
सोमवार, 3 फरवरी, से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। ये फरवरी का पहला पश्चिमी विक्षोभ है। जिसका असर पूरे उत्तर भारत में दिखने को मिलेगा।
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के इलाकों में 3 से 5 फरवरी तक बारिश व बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में 3 और 4 फरवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं।
जनवरी महीने की बात करें तो पंजाब में 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। जनवरी महीने में पंजाब में 20.9 एमएम बारिश हो जाती है, जबकि पूरे महीने में 4 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद भी 8.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।
3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के बाद दो दिन पंजाब में बारिश के आसार बन रहे हैं।
पंजाब के शहरों का मौसम
अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 10 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। तापमान 9 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- IPS अधिकारी ने काटी चूहों की गर्दन, शुरू किया हवन… और फिर… पढ़ें अजीबोगरीब मामला
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा
- Union Budget 2025 : 12 लाख तक की इंकम टैक्स फ्री… ये सब हुआ सस्ता, पढ़ें हर अपडेट
- बजट से पहले राहत! कम हुए LPG Cylinder के रेट
- देश के इन तीन बड़े बैंको पर RBI का कड़ा एक्शन, ठोका इतने CR जुर्माना
- मंहगाई से राहत! Amul ने घटाए दूध के दाम, जानें नए रेट
- अहम खबर! पंजाब में अब ऐसे आएंगे बिजली बिल
- रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत! सफर आज करें और पेमेंट…
- मोबाइल यूजर्स को TRAI की वार्निंग… कहीं