Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (police thana 191 munshi transfer and posting order) पंजाब सरकार ने करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 191 पुलिस थानों के मुंशियों का ट्रांसफर किया है। यह सभी एक थाने में दो साल से अधिक समय से लगे हुए थे।

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आज ही ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं।

हमारी सरकार हर हाल में करप्शन को खत्म करेगी। पिछले दिनों ही पंजाब सीएम ने इस बारे में फैसला लिया था। जिसके बाद इस दिशा में कार्रवाई की गई है।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि कुछ शिकायतें मिली कि पुलिस थानों में एसएचओ, एसएसपी व डीएसपी स्टाफ बदलता रहता है।

लेकिन मुंशी सालों से एक ही थाने में लगे रहते हैं। लेकिन दो साल से अधिक समय तक डटे रहने से भ्रष्टाचार होने का अंदेशा रहता है।

कई जगह तो मुंशी आठ से दस साल तक डटे हुए थे। पिछले दिनों सीएम ने तय किया था कि जो भी मुंशी दो साल से अधिक समय तक थाने में तैतात होगा उसे बदला जाएगा। इसके बाद अब यह ट्रांसफर की गई है।

———————————————————-

लोग क्या कहेंगे – ऐसी की तैसी – देखें हिम्मत, जनून से भरे अभय डोगरा, देखें वीडियो

—————————————————

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1