Prabhat Times

Jalandharजालंधर। पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ छेड़े गए युद्ध ने नशा तस्करों के मन में खौफ पैदा कर दिया है।

कमिश्नरेट पुलिस ने तो ऐसी सख्ती की है कि शहर में नशे की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है।

पुलिस के डर से नशे की सप्लाई जालंधर में बेहद कम हो गई है और इससे नशे का रेट डबल हो गया।

नाम न छापने की शर्त पर एक युवक ने बताया कि वह नशे के दल दल में फंसा हुआ है।

वह जिस नशे को 1800 में खरीदता था, अब वह 3400-3600 में खरीदना पड़ रहा है।

इतना ही नहीं पहले सप्लाई उसी समय मिल जाती थी, लेकिन अब देरी से आ रही है और कुछेक सप्लायर तो बिल्कुल बंद कर चुके हैं।

बता दें कि पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।

बड़े नशा तस्करों के घर और दुकानों पर बुल्डोजर चलाए जा रहे हैं। साथ ही उनकी प्रापर्टीज जब्त भी की जा रही है।

रोजाना पंजाब में तस्करों के खिलाफ रेड की जा रही है।

जालंधर में कुछ नशेड़ियों ने हाल ही में वारदातें की, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते काबू कर लिया।

———————————————————-

लोग क्या कहेंगे – ऐसी की तैसी – देखें हिम्मत, जनून से भरे अभय डोगरा, देखें वीडियो

—————————————————

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1