Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (PM narendra modi rally jalandhar punjab lok sabha election) भाजपा के जालंधर से प्रत्याशी सुशील रिंकू, लुधियाना से रवनीत बिट्टू के लिए वोट अपील करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐलान किया है कि दोबारा सरकार बनने के पश्चात 70 साल से ज्यादा आयु के सीनीयर सिटीजन का ईलाज फ्री में मोदी करवाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जालंधर में भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू, लुधियाना से प्रत्याशी रवनीत बिट्टू समेत अन्य केंडीडेट के लिए जनता से वोट अपील की।

जालंधर में चारों केंडीडेट ने श्री हरमंदिर साहिब का स्वरूप पीएम मोदी को भेंट किया। जालंधर में सुनील जाखड़, केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, शीतल अंगुराल ने पीएम का स्वागत किया।

पीएम मोदी देर शाम जालंधर में रैली को संबोधन कर रहे थे। संबोधन के दौरान जालंधर के कुल्चे और कैंट के पकौड़े याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मां त्रिपुरमालिनी और गुरूद्वारा तल्हन साहिब को प्रणाम करता हूं। जालंधर और पंजाब की धरती शौर्य और सेवा की धरती है।

पीएम ने कहा कि जालंधर मेरे लिए नया नहीं है। लंबे अर्से तक पंजाब में काम किया। कई बार जालंधर के साथियों के साथ दुख सुख बांटे।

जालंधर के कुलचे, कैंट के पकौड़ा, जालंधर के उस प्यार का कर्ज आज भी मेरे ऊपर है। हमारे जालंधर के लोग बड़ी संख्या में मेरे बनारस भी आते रहते हैं। इस बार भी संत रविदास जी के स्थान श्री गोवर्धन पुर मे शिलान्यास करने का अवसर मिला था।

वहां मुझे जालंधर और पंजाब के श्रद्धालुओँ को नमन करने का सोभाग्य मिला। साथियों देश में पांच चरणों का चुनाव हो चुका है। छटे चरण का चुनाव भी कल होने जा रहा है। उसका भी प्रचार थम चुका है।

जो भाजपा के खिलाफ गुब्बारे फुला रहे थे, वो भी फूट चुके हैं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को कोई वोट नहीं देना चाहता। किसी से भी पूछो, किसकी सरकार बनेगी।

आज जालंधर के चौक में पूछिए 100 में से 90 लोग कहेंगे कि मोदी की सरकार फिर से बनेगी। जब ये पक्का है।

ईश्वर रूपी जनता जर्नादन ने मोदी सरकार बनाना तय कर लिया है तो कौन गल्ती करेगा कि किसी और को वोट दे, कोई चाहेगा कि उसका वोट खराब हो।

हर कोई चाहता है कि वोट सरकार बनाने के लिए देते हैं। इस बार चारों तरफ ये पक्का हो चुका है, कश्मीर से कन्याकुमारी, गुजरात तक जब ये पक्का हो चुका है, कि फिर ईक वार- मोदी सरकार।

पीएम ने कहा कि पिछले 10 साल में पहली बार देश ने एक नया दौर देखा है। कांग्रेस के समय में नई नई समस्याएँ पैदा होती थी, मोदी ने पहली बार समस्याओं के हल निकाले हैं, कांग्रेस के समय में गरीबी का संकट गहराता जा रहा था, मोदी के समय में आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के दौर में अर्थव्यवस्था संकट में थी, आज पहली बार भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

पहले देश में आतंकवाद का खतरा बढ़ता जा रहा था आज मोदी सरकार ने देश में आतंकवाद की कमर तोड़ कर रख दी है।

पहले पाकिस्तान की हिम्मत बढ़ती जा रही थी, मोदी ने जबसे घर में घुसकर मारा, तब से पाकिस्तान कुछ भी करने से पहले 100 बार सोचता है।

पाकिस्तान को पता है कि लेने के देने पड़ जाएंगे। आज देश भी समझ रहा, जब तक कांग्रेस है, समस्याएं-समस्याएं ही हैं। जहां काग्रेस है, वहीं समस्याएं है। लेकिन जहां भाजपा है वहां समाधान है।

इसीलिए पूरा देश एक स्वर से कह रहा है, देश  ने नारा बुलंद किया है कि 4 जून – मोदी सरकार।

पीएम ने कहा कि पंजाब हमारे भारत की पहचान है, गुरूओं की पवित्र भूमि है। लेकिन कांग्रेस ने पंजाब को कभी भी जमीन के टुकड़े से ज्यादा माना नहीं। कांग्रेस ने साल 1947 में अपने परिवार को सत्ता दिलवाने के लिए पंजाब को बांट दिया।

हमारा करतारपुर साहिब देश की सीमा के बिल्कुल साथ है, लेकिन कांग्रेस ने उसे पाकिस्तान को सौंप दिया था।

जिसे गुरू नानक देव जी में आस्था होगी, क्या वो कभी ऐसा करक सकता है। 1971 की जंग में भारत ने पाकिस्तान के 90 हज़ार से ज्यादा जवान बंधक बनाए थे, उन बंधकों को रिहा करने के एवज में ही करतारपुर साहिब मांग लेते, लेकिन एक परिवार की वाहवाही, एक वोटबैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस ने वो भी नहीं किया।

पीएम मोदी ने कहा कि ये भाजपा सरकार है कि जिसने आपकी भावनाओं की परवाह की। हमारी सरकार ने करतारपुर कोरिड़ोर बनवाया। दर्शन करने के लिए रास्ता खोला। पहले श्री हरमंदिर साहिब में विदेशों से चंदो पर रोक थी, वो रोक मोदी ने हटाई। हमारी सरकार ने गुरूओं को पर्वों को पूरी श्रद्धा से देश विदेश में मनाया।

साथियों विभाजन में जो हमारे हिंदू सिख भाई बहिन उधर छुट गए वो भी हमारे अपने ही है। भाजपा एनडीए सरकार ने उन्हें भारत में नागरिकता देने के लिए सीएए कानून बनाया। लेकिन कांग्रेस को उससे भी परेशानी हो गई, कांग्रेस कह रही है कि वो सत्ता मे आएगी तो सीएए कानून रद्द कर देगी। विभाजन की समय हमारे हिंदू, सि्ख भाई बहिनों को नागरिकता नहीं मिलने देंगे।

हमारा पंजाब देश का सीमावर्ती राज्य है, हमने दोबारा से सकट में नहीं जाने देना है। कांग्रेस ने दशकों से जो पाप किए थे, आज विपक्षी दल इस खेल को खाद्य पानी दे रही है।

मोदी ने कहा कि याद कीजिए कि क्या वायदे किए थे, कहा था कि 2 महीने में नशे का कारोबार बंद करेंगे। लेकिन आज ड्रग्ज़ डीलरों को पंजाब में लाईसैंस मिला हुआ है। परिवार के परिवार बर्बाद हो रहे हैं। पंजाब के लोग भी समझ गए हैं, मौजूद सरकार वाले खुद नशे के व्यापारी हैं। जिन्होनें इतना बड़ा शराब घोटाला किया हो, वो पंजाब में ड्र्गज़  काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे।

मोदी ने कहा कि पंजाब हमारी आस्था है। पंजाब की प्रगति मोदी की गारंटी है। हमारा जालंधर स्पोर्टस, पाइप फिटिंग, हैंड टूल का इतना बड़ा कारोबार रहा है, लेकिन इंडी गठबंधन के कारण

हमारा संकल्प है कि पंजाब की इंडस्ट्री को बढ़ावा मिला, हमारे पंजाब के लोगों को गांवो में ही काम मिले. इसके लिए हम काम कर रहे हैं. हमारी सरकार में आदमपुर में एयरपोर्ट बना है।

आज जालंधर को वंदे भारत ट्रेन मिली है। जालंधर और फिल्लौर रेलवे स्टेशन का विकास हो रहा है। कट़ड़ा दिल्ली हाईवे पर क्षेत्र में कनैक्टिविटी हो रही है। अगले पांच साल में और विकास होगा, ये मोदी की गारंटी है।

मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश नई उंचाइयों को छूएगा। और एक वायदा मैं पंजाब के बुर्जुगों से करना चाहता हूं, यहां 70 साल के अधिक उम्र के सीनीयर सिटीजन है, बुर्जुग बीमार होते हैं। बच्चों पर अन्य जिम्मेदारियों होती हैं। बच्चों पर बौझ बढ़ जाता है।

इसलिए मोदी ने तय किया है कि 70 साल के ऊपर परिवार जनों के बीमारी के ईलाज का खर्च मोदी करेगा। ये मोदी की गारंटी है।

मोदी ने कहा कि पंजाब में भाजपा की जीत , पंजाब के विकास की गारंटी बनेगी। मेरा आग्रह है जालंधर से हमारे साथी सुशील रिंकू, लुधियाना से रवनीत बिट्टू, फिरोज़पुर से राणा गुरमीत सोढी, आनंदपुर साहिब से मनजीत मन्ना जी को भारी बहुमत से विजय बनाए।

इन केंडीडेट को दिया गये एक एक वोट मोदी के खाते में जाने वाला है। मेरा आग्रह है गर्मी जितनी भी हो, मतदान के रिकार्ड तोड़ने होंगे। ज्यादा मतदान होगा, हमें चुनाव जीतने के लिए पोलिंग बूथ जीतने है। सभी पोलिंग बूथ जीतेंगे। मोदी ने भारत माता की जय और बोले सो निहाल कहा।

मैं देश नहीं झुकने दूंगा: मोदी

इससे पहले गुरदासपुर में भी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य रहा है पंजाब की धरती पर काम करने का। मुझे सौगंध इस मिट्‌टी की, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा।

ये विश्व में जाकर कहते हैं भारत कोई राष्ट्र ही नहीं है। अयोध्या में 500 साल बाद भव्य राम मंदिर बना, लेकिन कांग्रेस ने इसका बहिष्कार किया।

राम मंदिर के लिए लड़ने वाला सबसे पहला व्यक्ति सिख था। इस बार राम मंदिर के कार्यक्रम में वे मौजूद थे।

इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे: PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले फिर से कश्मीर में धारा 370 शुरू करने की बात कर रहे हैं। ये फिर से वहां अशांति फैलाएंगे। ये फिर से पाकिस्तान को दोस्ती के फूल भेजेंगे। पाकिस्तान बम धमाके करता रहेगा, देश पर आतंकी हमले करते रहेंगे।

इन्होंने अभी से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इनके नेता कह रहे हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। किसी हिंदुस्तानी को ये सुन कर डर लगता है क्या, लेकिन इन्हें लगता है। ये कहते हैं पाकिस्तान से डर के रहना होगा। ये इंडी गठबंधन वाले पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं

PM ने कहा- कट्‌टर सरकार के मालिक फिर जेल जाएंगे

उन्होंने कहा कि 1 जून के बाद कट्‌टर सरकार के मालिक फिर जेल जाएंगे। क्या फिर पंजाब की सरकार जेल से चलेगी। क्या आपको ऐसी सरकार मंजूर है। ये वीरभूमि का अपमान है। आज पंजाब में जो स्थिति है, मैं उसके लिए आपसे कुछ मांगने आया हूं। पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए पंजाब ज्यादा से ज्यादा बीजेपी के सांसद चुन के भेजे। आप वोट देकर अपना काम कीजिए, अगले 5 साल मैं आपके सपनों के लिए जीऊंगा।

कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर को CM पद से हटाया: मोदी

पीएम ने कहा कि साथियों जब देश हित की बात आती है तो कांग्रेस आपको सबसे पीछे खड़ी नजर आएगी। कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी, तो आदेश कहां से आते थे। रिमोट कंट्रोल किसके पास था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आदेश मारने से इनकार कर दिया।

सैनिक होने के कारण उन्होंने राष्ट्र हितों पर चलने का फैसला किया। केंद्र के आदेश मानने से मना किया। उसका परिणाम क्या हुआ, उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। पंजाब का ये अपमान कोई भूल सकता है। दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। आज सीएम खुद फैसले नहीं ले सकते। इनके मालिक जले गए तो पंजाब की व्यवस्था ठप पड़ने लगी।

कांग्रेस ने अलगाववाद को हवा दी: मोदी

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के चेहरों को पंजाब से ज्यादा कौन जानता है।ो आजादी के बाद इन्होंने ही सबसे अधिक घाव दिए हैं। आजादी के बाद बंटवारे का घाव, अस्थिरता का घाव, पंजाब में अशांति का दौर, पंजाब के भाईचारे पर हमला, हमारी आस्था पर चोट, कांग्रेस ने पंजाब में क्या कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने अलगाववाद को हवा दी और फिर दिल्ली में सिखों का नरसंहार करवाया।

कांग्रेस जब भी केंद्र में रही, दंगाइयों को बचाती रही। ये मोदी है, जिसने सिख दंगों की फाइलें खुलवाई। मोदी ने ही आरोपियों को सजा दिलवाई। आज भी कांग्रेस और झाड़ू वाली पार्टी को इस बात की तकलीफ है, इसलिए मोदी को दिन रात गालियां देते फिरते हैं।

इंडी गठबंधन वाले जनता को मूर्ख बनाने के लिए खेल-खेल रहे: PM

पीएम ने कहा कि 2024 का चुनाव देश को नेतृत्व देने का चुनाव है। आज एक और बीजेपी व एनडीए है। विकसित भारत का स्पष्ट विजन है। राष्ट्र प्रथम का संकल्प है। 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है। भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार है। दूसरी तरफ इंडी गठबंधन है। घोर संप्रदायी, घोर जातीवादी है। कांग्रेस झाड़ू वाले, ये इंडी गठबंधन के लोग, जनता को पता नहीं क्या समझते हैं। आए दिन जनता को मूर्ख बनाने के लिए खेल-खेल रहे हैं। ये दिल्ली में दोस्त हैं और पंजाब में एक दूसरे को गाली दे रहे हैं। इन दोनों दुकानों का शटर एक ही है। जनता ये जान गई है।

—————————————————————————

खबरें ये भी हैं…

————————————————————–

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1