Prabhat Times
Jalandhar जालंधर। (mumbai police raid goraya jalandhar) जालंधर के कस्बा गोराया में आज मुंबई पुलिस की टीम ने रेड कर एक युवक को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ मुंबई ले गई। ये छापेमारी गोराया के गांव अट्टा में की गई।
मुंबई पुलिस के साथ जालंधर देहात पुलिस की एक पुलिस पार्टी भी साथ थी। आरोपी को पुलिस ने मुंबई में एक व्यक्ति के घर पर हुई करीब 15 लाख रुपए के गहनों की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।
पीड़ित युवराज तूर ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों उनकी पत्नी काफी बीमार थीं, जिसके चलते उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां अट्टा गांव का सतिंदर सिंह उर्फ सत्ती उनसे मिलने आया था। सत्ती उनका पुराना जानकार था।
जिसके बाद वे घर आ गए, जहां सतिंदर सिंह भी उनके साथ घर आया। सत्ती ने मौका पाकर रात के खाने के बाद पर्स में रखी हीरे की अंगूठी चुरा ली।
इसका पता उन्हें सीसीटीवी देखने पर चला, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने सतिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गोराया के गांव अट्टा के रहने वाले आरोपी सत्ती पर को गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई थी। सत्ती के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से ही मामले दर्ज हैं।
गोराया थाने में भी कई लोग अपनी शिकायत लेकर आए हैं कि सतिंदर ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित के मुताबिक, हीरे की अंगूठी की कीमत 15 लाख रुपए थी। जोकि आरोपी द्वारा चोरी की गई थी।
—————————————————
खबरें ये भी हैं…
- स्पेशल कपड़े, जांघ में गोल्ड छिपाना… सोने की तस्करी ऐसे करती थी IPS की बेटी
- सनसनीखेज खबर – इस केंद्रीय जेल में सुपरडेंट चला रहा था ड्रग रैकेट, ADGP जेल ने लिया सख्त एक्शन
- वाहन चालकों को लिए जरूरी खबर! पंजाब में सर्विलांस सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट शुरू
- भारतीयों को डिपोर्ट करने में डोनाल्ड ट्रंप ने बहाए इतने मिलियन…अब लिया ये फैसला
- कांग्रेस हाईकमान के पास पंजाब से पहुंची ऐसी रिपोर्ट कि मचेगी खलबली
- Amritsar : पुलिस और गैंगस्टरों में आमने सामने फायरिंग
- अयोध्या – राम मंदिर में आज से लागू हो गए नए नियम, जानें शेड्यूल
- जालंधर के इस गांव में चला बुलडोजर! कुख्यात तस्करों के घर मलियामेट
- सरकार का सख्त ऐलान! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा Petrol-Diesel
- जालंधर, लुधियाना समेत इन शहरों में छापेमारी
- LPG Gas Cylinder के रेट बढ़े, आज से हुए ये बड़े बदलाव
- Congress Expels Councillors Punjab : इन पार्षदों पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन
- किडनैपिंग, मर्डर, फायरिंग… और कैबिनेट मंत्री बन गए विवादित MLA राजू सिंह
- जारी हुई दुनिया में सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, जानें भारत की रैकिंग
- वाहन चालकों को बड़ी राहत! Highway पर बार-बार नहीं देना होगा Toll, सरकार ने बनाया ये प्लान
- मां वैष्णो देवी भक्तों के लिए खुशखबरी! श्राइन बोर्ड ने शुरू की ये खास सुविधा