Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (monu puri general secretary nri cell bjp punjab) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं तेज तर्रार नेता मुकेश मोनू पुरी को भाजपा ने एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी देते हुए भाजपा एन आर आई सैल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है।

सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक गतिविधियों में अच्छी पहचान रखने वाले मोनू पुरी पहले भी भाजपा में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर पार्टी की सेवा कर चुके हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, आल इंडिया भाजपा के महासचिव तरूण चुघ, भाजपा पंजाब कार्यकारिणी के सदस्य अमित तनेजा, शीतल अंगुराल के करीबी मोनू पुरी हर पल जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

मोनू पुरी ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी और हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

मोनू पुरी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।

बता दें कि मोनू पुरी भाजपा के टिकट पर नगर निगम का चुनाव भी लड़ मोनू पुरी चुके हैं। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के पंजाब के स्पोर्ट्स इंचार्ज और भाजपा स्पोर्ट्स सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं तथा भाजपा के आढ़ती सैल के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी भी रही है।

यह प्रत्येक चुनाव में पार्टी के लिए विभिन्न कार्यकम रैलियों इत्यादि में भी सक्रियता से हिस्सा लेते हैं।

इसके अलावा यह किला मोहल्ला में हर साल जन्माष्टमी का पर्व भव्य रूप से मनाते है जो कि शहर की प्रमुख जन्माष्टमी में से एक होती है।

ऐसे में वह धार्मिक वर्ग से भी जुड़े हैं और शहर में सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहते हैं।

जरूरतमंद लोगों के उपचार के लिए आर्थिक मदद करना, जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की फीस देना, किताबें उपलब्ध करवाकर भी सहायता करते हैं।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। मोनू पुरी का कहना है कि वह इन चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।

 


खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1