Prabhat Times

चंडीगढ़। (khalistani terrorist module burst tarn taran police) मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में अमन-शांति बनाए रखने की वचनबद्धता को दोहराते हुए, पंजाब पुलिस ने चैक गणराज्य आधारित गुरदेव सिंह उर्फ जैसल द्वारा चलाए जा रहे दहशती मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए इस मॉड्यूल के तीन सदस्यों को तीन पिस्तौलों और गोली-बारूद समेत तरनतारन से गिरफ़्तार किया है। यह कार्यवाही स्वतंत्रता दिवस से पहले सामने आई है।

गुरदेव जैसल, कैनेडा आधारित आतंकवादियों लखबीर उर्फ लंडा और सतबीर सिंह उर्फ सत्ता, जिनका हाथ पुलिस स्टेशन सरहाली में हुए रॉकेट प्रोपैल्ड ग्रेनेड (आर.पी.जी.) हमले और राज्य में लक्षित हत्याओं के पीछे है, के गिरोह का मुख्य मैंबर है।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान अशमप्रीत सिंह निवासी नूरदी, तरन तारन, प्रदीप सिंह और सुखमन दोनों निवासी शेरों, सरहाली ( तरन तारन) के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने मुलजि़मों के कब्ज़े से तीन पिस्तौलों के अलावा 37500 रुपए की नकदी भी बरामद की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुरदेव जैसल द्वारा माझा क्षेत्र में दहशती गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एक नया मॉड्यूल तैयार करने की ठोस जानकारी मिलने के उपरांत तरन तारन पुलिस ने काउन्टर इंटेलिजेंस के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान तीनों मुलजि़मों को उस समय गिरफ़्तार किया, जब वह अपराध को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।

अधिक विवरण साझे करते हुए एस.एस.पी, तरनतारन गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि चैक गणराज्य में बैठा जैसल, मॉड्यूल के सदस्यों के संपर्क में था और उनको राज्य की शांति और सद्भावना को भंग करने के लिए दहशती गतिविधियों और टारगेट किलिंग्ज़ को अंजाम देने सम्बन्धी फ़ोन पर निर्देश देता था।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए मुलजि़मों ने यह भी माना कि उनके द्वारा आतंकवादी फंडिंग के तौर पर हथियारों और पैसों की कुछ खेपें भी प्राप्त की गई थीं, जिनको गुरदेव जैसल के निर्देशों पर अलग-अलग व्यक्तियों तक पहुँचाया जाना था। उन्होंने कहा कि सभी अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

गुरदेव जैसल कौन है?

गैंगस्टर से आतंकवादी बने कैनेडा आधारित लखबीर सिंह लंडा और सतबीर सिंह उर्फ सत्ता का करीबी साथी गुरदेव सिंह उर्फ जैसल तरनतारन जिले के थाना सरहाली कलाँ पर दिसंबर 2022 में हुए रॉकेट प्रोपैल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले का मास्टरमाईंड है।

वह 2022 में दुबई भाग गया, जिसके बाद ग़ैर-कानूनी ढंग से वहाँ से यूरोप चला गया। वह अपने साथियों की मदद से पंजाब में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी लखबीर लंडा और सतबीर सत्ता की मदद करता रहा है।

काउन्टर इंटेलिजेंस रिपोर्टों के अनुसार जब गुरदेव जैसल पहले भारत में था तो उसने लखबीर लंडा के कहने पर हथियारों, आईईडीज़, एके-47 राइफल और नशीले पदार्थों की खेप हासिल की थी।

लुधियाना पहुचे स्पैशल एडीजीपी अर्पित शुक्ला

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस से पहले राज्य में सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए स्पैशल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पैशल डीजीपी) अर्पित शुक्ला ने आज कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए लुधियाना के समूह अधिकारियों और एसएचओज़ के साथ बैठक की। यह बैठक डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर की गई।

लुधियाना के एससीडी सरकारी कॉलेज के ग्राउंड में सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेते हुए स्पैशल डी.जी.पी. ने सी.पी. लुधियाना मनदीप सिंह सिद्धू के साथ अधिकारियों और पुलिस बल को स्वतंत्रता दिवस से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सुरक्षा पहलुओं संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के मुद्दों, पुलिसिंग में और अधिक सुधार के लिए सुझावों और प्रभावशाली कानून लागू करने के लिए मौजूदा ज़रूरतों संबंधी भी जानकारी दी।

उन्होंने समूह पुलिस अधिकारियों और एसएचओज़ को हिदायत की कि वह सार्वजनिक तौर पर और सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाएँ। उन्होंने अधिकारियों के साथ अलग-अलग सुरक्षा अलर्ट और इनपुट्स भी साझे किए।

स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के शांतमयी जश्न को सुनिश्चित बनाने के लिए सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने राज्य में अमन-कानून बनाए रखने के लिए 75 फ़ीसद पुलिस बल तैनात किया है।

बाद में, स्पैशल डीजीपी ने बेहतर कारगुज़ारी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी को और अधिक प्रभावशाली ढंग से निभाने के लिए प्रोत्साहित करने और उनको प्रेरित करने के लिए डीजीपी प्रशंसा डिस्क और नकद इनामों से सम्मानित भी किया।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1