Prabhat Times

चंडीगढ़। (vb attaches 4 properties of former deputy director food & civil supply rakesh singla) विजीलेंस ब्यूरो लगातार एक्शन में है।

विजीलैंस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खासमखास रहे फूड एडं सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला और उसकी पत्नी रचना सिंगला के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रही इस दंपत्ति की लुधियाना में स्थित करोड़ों की चार प्रोपर्टीज़ ज़ब्त कर ली गई हैं। विजीलैंस ब्यूरो ने ये कार्रवाई लुधियाना के स्पैशल जज डाक्टर अजीत अत्तरी द्वारा 8 अगस्त को दिए गए आर्डर पर  पर की गई हैं।

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु तथा उनके खासमखास राकेश कुमार सिंगला व अन्यों के खिलाफ साल 2020-21 के लिए अलग अलग ठेकेदारों को लेबर, ढुलाई के टैंडरो की अवैध अलाटमेंट के मामले में विजीलैंस ब्यूरो, लुधियाना में 16 अगस्त 2022 को केस दर्ज किया गया था।

इस मामले में आरोपी राकेश कुमार सिंगला को 3 दिसंबर 2022 में भगौड़ा करार दिया गया तथा उसके खिलाफ रैड कार्नर नोटिस जारी कर दिया गया।

इस मामले में विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि राकेश कुमार सिंगला के विभाग में अपनी तैनाती के दौरान तथा फूड एडं सप्लाई विभाग के केंद्रीय विजीलैंस कमेटी के चेयरमैन के समय में अपने कार्यकाल में कई प्रोपर्टी खरीदी।

विजीलैंस जांच में पता लगा कि राकेश कुमार सिंगला ने आबादी गुरू रामदास नगर, लुधियाना में एक प्लाट, भाई रणधीर सिह नगर नगर में दो प्लाट, राजगुरू नगर लुधियाना में एक घर, एक फ्लैट आरसीएस सैक्टर 48-ए, चंडीगढ़ में खरीदा था।

ये सभी जायदाद 1 अप्रैल 2011 से लेकर 31 जुलाई 2022 की अवधि के दौरान राकेश कुमार ने अपनी पत्नी रचना सिंगला के नाम पर खरीदी।

विजीलैंस के मुताबिक इनमें से 4 जायदाद ज़ब्त कर ली गई हैं। दंपत्ति के खिलाफ 19 अप्रैल 2023 को भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के अधीन केस दर्ज है। दंपत्ति इस मामले में भगौड़े हैं।

दंपत्ति द्वारा 1 अप्रैल 2011 से लेकर 31 जुलाई 2022 तक 2,59,68,952 रूपए आमदनी हुई, जबकि दोनों ने 4,43,87,182 रूपए खर्च किए गए। जो कि दोनो की आमदनी से 70.92 प्रतिशत ज्यादा है।

और भी हैं सिंगला दंपत्ति की प्रोपर्टी

प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो को राकेश सिंगला द्वारा अपनी पत्नी रचना सिंगला और पुत्र स्वराज सिंगला के नाम पर खरीदी छह और संपत्तियों का भी पता लगा है।

इनमें से पाँच संपत्तियाँ लुधियाना जिले में सैलीब्रेशन बाज़ार, जी.टी. रोड खन्ना में स्थित हैं।

इसके अलावा तारीख़ 02/05/2013 को न्यू चंडीगढ़ में रचना सिंगला के नाम पर 79.04 वर्ग मीटर का एक एस.सी.ओ. खरीदा गया।

मुलजि़म को इन सभी छह संपत्तियों से प्रति माह तकरीबन 2 लाख रुपए किराया आ रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि कानूनी कार्यवाही के उपरांत बाकी सात संपत्तियों को ज़ब्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जायेगी।

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

खबर ये भी हैं…


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1