Prabhat Times

Mohali मोहाली। (bouncer murder mohali bambiha gang punjab) मोहाली पुलिस ने न्यू चंडीगढ़ इलाके में एनकाउंटर कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

यह दोनों पिछले दिनों मोहाली के कस्बा खरड़ में हुए बाउंसर मनीष हत्याकांड में शामिल थे।

इस हत्याकांड की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी।

एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विक्रम राणा उर्फ हैप्पी निवासी गांव टियूड़ और किरण सिंह निवासी खरड़ के रूप में हुई है।

इन दोनों के टांग पर गोली लगी है। पुलिस ने उपचार के लिए इन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया है।

बाउंसर मीत की हत्या का लिया था बदला

मनीष बाउंसर की हत्या लक्की पटियाल ने करवाई थी।

5 साल पहले हुए बाउंसर मीत मर्डर का यह बदला लिया गया था।

पंचकूला के गांव सेकेतरी स्थित शिव मंदिर के सामने दिनदहाड़े मीत की हत्या की गई थी।

चंडीगढ़ के एक क्लब में हुए विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई थी।

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित एक क्लब में यह विवाद हुआ था।

इसमें कुरुक्षेत्र से आए कुछ लड़कों के साथ विवाद हुआ था।

उनके वहां पर हंगामा करने के बाद मौजूद बाउंसर गगनदीप सिंह से उनका विवाद हो गया था।

गगन की मदद करने के लिए वहां पर मीत पहुंचा था।

इसी विवाद को लेकर बाउंसर मीत की हत्या की गई थी।

​​​​​​पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों ग्रुपों के अंदर पुराना विवाद है।

5 जुलाई 2016 को सेक्टर 26 के एक जिम के ट्रेनर अखिल को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी।

उस समय पुलिस ने गगनदीप सिंह निवासी नयागांव, मनीष कुमार उर्फ मनी निवासी तियूड़ और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इस गोलीबारी का बदला लेने के लिए बंबीहा गैंग की तरफ से सेक्टर 26 के ही एक क्लब के अंदर गोलीबारी करवाई थी।

उसके बाद बाउंसर मीत की हत्या हो गई थी।

————————————————————–

मां का जागरण… अरे द्वारपालों… कन्हैया से कह दो…देखें वीडियो

———————————————————

ईरान में आसामान से बरसने लगी मछलियां, देखें वीडियो

———————————————————–

चढ़ता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा, देखें वीडियो

—————————————————-

BJP केंडीडेट सुशील रिंकू की पत्नी ने आप के लिए मांगे वोट, देखें वीडियो

—————————————————————–

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1