Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (punjab government harpal cheema budget 2025 2026) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का चौथा बजट पेश किया।

‘बदलता पंजाब’ थीम 2.36 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है।

हरपाल चीमा ने कहा कि चौथा बजट पेश करने जा रहा हूं। मेरे लिए यह मान की बात है। मैं पिछले तीन साल में आए बदलाव की तस्वीर पेश कर रहा हूं।

सबसे पहले सीएम भगवंत मान का धन्यवाद करता हूं। जिनके नेतृत्व में पंजाब तरक्की की राह पर है।

एक समय था जब भारत का सबसे खुशहाल राज्य सूबा पंजाब था। लुधियाना को पंजाब का मानचेस्टर कहा जाता था। जालंधर खेलों के क्षेत्रों में सबसे आगे था।

प्रति व्यक्ति इनकम के मामले में पंजाब 1980 नंबर वन पर था। लेकिन राजनीतिक पार्टियों की लूट की वजह से आज 15वें स्थान पर है।

इस बार बजट की थीम बदलता पंजाब रखा है। 2025-26 में 9 प्रतिशत दर से वादा किया गया। GSDP 10 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

पंजाब आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं। पंजाब टैक्स राजस्व में 14 फीसदी बढ़ोतरी की है। कुल बजट में 2 लाख 36 हजार 80 करोड़ रखा है।

  • फैसला लिया गया है कि श्री आनंदपुर साहिब में स्थित Jhajjar Bachauli Wildlife Sanctuary को ईको-पर्यटन के लिए विकसित किया जाएगा, और यह पंजाब की पहली वाइल्डलाइफ सेंक्चुअरी बनेगी जहाँ तेंदुओं और अन्य वन्यजीवों की sighting हो सकेगी।

  • नंगल को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। नंगल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभिक रूप से 10 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।

  • श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समागमों की तैयारियों के लिए विशेष बजट रखा जा रहा है। श्री आनंदपुर साहिब के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हरपाल चीमा ने कहा कि इंडस्ट्री को प्रोत्साहन के लिए 250 करोड़ रखे हैं।

7,614 करोड़ से 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में विदेश की तरह सड़कें बनाएंगे।

मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना लागू करेंगे। हमने सेहत विभाग के लिए 268 करोड़ का बजट रखा है।

सेहत बीमा योजना के तहत 65 हजार परिवार कवर होंगे। इन्हें 10 लाख तक का बीमा कवर दिया जाएगा।

अगले साल पंजाब में पहली ड्रग जनगणना होगी। सरकार 150 करोड़ रुपए नशा मुक्ति पर खर्च करेगी।

सरकार ने एससी लोगों द्वारा 31 मार्च 2020 तक कारपोरेशन से लिए सभी कर्ज माफ कर दिए हैं।

पंजाब सरकार ने महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

मेडिकल क्षेत्र के लिए 1,336 करोड़ बजट

चीमा ने बताया कि मेडिकल क्षेत्र के लिए सरकार ने 1,336 करोड़ का बजट रखा गया है। यह बजट गत साल से 27 फीसदी अधिक है।

पंजाब की यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के लिए 1650 करोड़ का बजट तय किया है। रोजगार व सिखलाई के लिए साल 1469 प्लेसमेंट कैंप लगाए गए है। 45 हजार को नौकरी दी है।

51,651 लोगों को सरकारी नौकरी दी है। इस क्षेत्र के लिए 230 करोड़ का बजट है, जो पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी अधिक है।

शिक्षा के लिए 17,925 करोड़ बजट रखा

हरपाल चीमा ने कहा- एजुकेशन के क्षेत्र ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत होशियारपुर ने पुरस्कार हासिल किया है। मिशन समर्थ के तहत 14 लाख स्टूडेंट्स का फायदा हुआ है।

प्री प्राइमरी व 12वीं तक मेगा पीटीएम आयोजित की गईं। इसमें 21 लाख पेरेंटस ने हिस्सा लिया।

शिक्षा विभाग के 354 प्रिंसिपल, हेड मास्टर व अध्यापकों को सिंगापुर, फिनलैंड जैसे देशों से ट्रेनिंग दिलाई है।

इससे एजुकेशन सिस्टम मजबूत होगा। साल 2025-26 के लिए 17,925 करोड़ का बजट रखा है।

425 स्कूलों को स्कूल ऑफ हैप्पीनेस में बदला जा रहा है। पंजाब यंग एंटर प्रेन्योरशिप जैसे प्रोग्राम शुरू किए हैं।

4098 स्कूलों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। इनक्लूसिव विकास के लिए कई कदम उठाए हैं।

कैंपस मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड रखे गए है। साथ ही समग्र शिक्षा, पोषम मुहिम, किताबों के अलग बजट रखा जाएगा।

उच्च शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल व लर्निंग सुविधा प्रोग्राम पर जोर दिया जाएगा। बजट रूसा स्कीम 199 करोड़, बुनियादी सुविधा के लिए 160 करोड़ का बजट रखा गया है।

साल 2024-25 में ITI में 5 हजार नई सीटें शुरू की गईं। पुराने आउटडेटेड कोर्स खत्म कर दिए।

इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से नए कोर्स शुरू किए है। 579 करोड़ का बजट इस क्षेत्र के लिए रखा गया है। 33 करोड़ की लागत से नई ITI खोली जाएंगी।

817 भ्रष्ट अधिकारी गिरफ्तार किए

चीमा ने कहा- हमारी सरकार ने लोगों से किए वादे पूरे किए हैं। लोगों को फ्री बिजली दे रहे हैं। 817 भ्रष्ट अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई है।

उन्हें 144 हाईटेक गाड़ियां दी हैं। सीएम की योगशाला प्रोग्राम पूरे राज्य में शुरू किया है। 96,836 करोड़ का निवेश पंजाब में 3 साल में आया है।

118 स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए हैं। टीचरों को सिंगापुर से ट्रेनिंग दी है। खेतों की सिंचाई के लिए कदम उठाए हैं।

इंडस्ट्री के लिए नई पॉलिसी लाएगी सरकार

हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में निवेश में तेजी से वृद्धि हो रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद निवेशकों का विश्वास बढ़ा है।

पिछले 3 वर्षों में कुल ₹96,836 करोड़ का निवेश राज्य में आया है। औद्योगिक क्षेत्र अब राज्य की अर्थव्यवस्था में 27 प्रतिशत का योगदान दे रहा है।

जिला-स्तरीय बैठकों के माध्यम से नई औद्योगिक नीति तैयार की गई है, जिसने टाटा स्टील और संथान समूह जैसे बड़े निवेशकों को आकर्षित किया है।

वर्तमान बजट में उद्योगों को ₹250 करोड़ के प्रोत्साहन के रूप में वित्तीय सहायता दी गई है, जबकि कांग्रेस सरकार ने केवल ₹53 करोड़ का प्रावधान किया था।

अमृतसर में “यूनिटी मॉल” और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए ₹120 करोड़ की परियोजनाएं प्रारंभ की गई हैं।

लुधियाना में ऑटो पार्ट्स एवं हस्त उपकरण प्रौद्योगिकी के लिए ₹10 करोड़ का उन्नयन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए औद्योगिक क्षेत्र को कुल ₹3,426 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है।

150 करोड़ नशामुक्ति पर खर्च करेगी सरकार

हरपाल चीमा ने कहा- युद्ध नशे के विरूद्व मुहिम शुरू की है। हमारी सरकार आने के बाद नशा तस्करों पर प्रहार हो रहा था। पिछले एक महीने से लगातार प्रयास किए जा जा रहे हैं।

अगले साल पंजाब में पहली ड्रग जनगणना होगी। सरकार 2025-26 में 150 करोड़ नशा मुक्ति पर खर्च करेगी।

गैंगस्टरों से निपटने के लिए सरकार एक्शन में है। इसलिए इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को मजबूत करेंगे।

इसका समय 30 मिनट से कम कर 8 मिनट किया जाएगा। ERV खरीदने के लिए 125 करोड़ रुपए व नए 112 कंट्रोल हेडक्वार्टर बनाने के लिए 153 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

पंजाब में 3 हजार इंडोर स्टेडियम बनेंगे

हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार खेल के क्षेत्र के लिए पहली बार मेगा स्पोटर्स ‘खेडदां पंजाब बदलता पंजाब’ शुरू करने जा रही है। इससे पंजाब खेलों के क्षेत्र में सुधरेगा। इसके तहत हर गांव में खेल मैदान व जिम बनाए जाएंगे।

इनमें रनिंग ट्रैक, सोलर लाइट व अन्य सुविधाएं रहेंगी। इसमें सारी लोकप्रिय खेले शुरू करेंगे। पूरे पंजाब 3 हजार इंडोर जिम बनाएंगे। खेल के सेंटर एक्सीलैंस को सुधारेगी।

इसके लिए सरकार ने 979 करोड़ का बजट दिया जाएगा। यह पंजाब के इतिहास में सबसे बड़ी राशि जारी की जा रही है। अब तक की सरकारों में सबसे ज्यादा राशि जारी की जा रही है।

10 लाख रुपए का होगा बीमा कवर

चीमा ने कहा कि सेहत व भलाई विभाग ने 3 साल में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए हैं। अब तक 3 करोड़ से अधिक लोग इसका फायदा उठा चुके है।

सेहत विभाग के लिए 268 करोड़ का बजट रखा गया है। अब तक 45 लाख सेहत बीमा सुविधाओं में शामिल थे।

पंजाब के सेहत क्षेत्र के लिए 2 फैसले लिए जा रहे हैं। पहली बार आगामी साल में सेहत बीमा योजना के तहत 65 हजार परिवार कवर होंगे।

दूसरा फैसला यह है कि बीमा कवर 5 लाख से 10 लाख रुपए तक का रहेगा। सारे परिवारों को सेहत कार्ड मिलेगा।

778 करोड़ रुपए रखे हैं। फरिश्ते स्कीम के लिए 10 करोड़ का बजट रखा गया है।

बदलते पिंड बदला पंजाब लागू करेंगे

चीमा ने कहा कि 2 साल में 12,581 गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। बदलते पिंड बदला पंजाब लागू करेंगे। इसमें 5 स्कीमें होगी।

गांव के छप्पड़ों की सफाई, सीवरेज ट्रीममेंट स्थापित करना, खेल मैदानों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाना शामिल हैं।

यह काम सालों से नहीं किए हैं। 3,500 करोड़ का बजट इसके लिए रखा है। ग्रामीण सड़कों को सुधारा जाएगा। 2,873 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

कृषि क्षेत्र में बिजली सब्सिडी देंगे

हरपाल चीमा ने कहा कि राज्य के किसानों की सहायता के लिए कृषि क्षेत्र को बिजली सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इसके लिए 9,992 करोड़ रखे गए हैं।

पशुओं की सेहत सुविधाओं के पायलट प्रोजेक्ट जिले चुने हैं। इसके लिए 704 करोड़ का बजट रखा गया है।

हर जिले में रंगला पंजाब स्कीम लाएंगे

वित्तमंत्री ने कहा- रंगला विकास स्कीम शुरू करने जा रहे हैं। 2022 में इसी कारण लोगों ने हमारी सोच को फतवा दिया था। हर जिले में रंगला पंजाब स्कीम लाएंगे।

यह फंड बुनियादी चीजों पर खर्च किया जाएगा। रंगला पंजाब विकास फंड के लिए 585 करोड़ का फंड रखा गया है। इस स्कीम के तहत 5 करोड़ मिलेंगे।

विदेशों की तर्ज पर सड़कें बनेंगी

चीमा ने बताया कि सड़कें विदेशों की तर्ज पर बनाई जाएंगी। अब विश्व स्तरीय सड़कें बनाने का फैसला लिया।

जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और 50 किलोमीटर सड़कों विदेशों की तर्ज पर बनाई जाएंगी। इसके लिए सरकार ने 5.983 करोड़ बजट रखा है।

347 ई-बस खरीदेंगे

लोगों की आवाजाही बनाने के लिए 347 ई-बसें खरीदी जाएंगी। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, जालंधर व सिविल बस डिपो का इंतजाम किया जाएगा। अमृतसर, लुधियाना के लोगों को अर्बन गवर्नेंस के लिए 300 करोड़ का बजट रखा गया है।

मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना लाएंगे

पंजाब में 90 प्रतिशत परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम हुआ है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली क्षेत्र में ₹7,614 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है, जिसके अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा प्रदान की जाएगी।

आजादी के 78 वर्षों के बाद भी कई गांवों में सड़क प्रकाश व्यवस्था नहीं थी; अब “मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना” के तहत 2.5 लाख सड़क बत्तियां लगाई जाएंगी।

सरकारी सेवाएं 50 रूपए में मिलेंगी

वित्त मंत्री चीमा ने कहा- सरकारी सेवाएं ₹50 में मिलेंगी। अभी 406 डोर स्टैप डिलीवरी की फीस 120 रुपए है। लोगों को सिर्फ 50 रुपए देने होंगे। बाकी 70 रुपए पंजाब सरकार देगी।

——————————————————–

लोग क्या कहेंगे – ऐसी की तैसी – देखें हिम्मत, जनून से भरे अभय डोगरा, देखें वीडियो

—————————————————

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1