Prabhat Times

जालंधर। जिमखाना क्लब चुनावों में प्रोग्रेसिव ग्रुप की और से कार्यकारिणी सदस्य पद पर चुनाव मैदान में उतरे गगनदीप उप्पल का मानना है कि कैटरिंग, पार्किंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर अगर गंभीरता से काम किया जाए तो और बेहतर किया जा सकता है।

बस, इसीलिए वे चुनाव मैदान में उतरे हैं, ताकि क्लब सदस्यों के सहयोग से उनकी बेहतरी के लिए काम कर सकें।

न्यू दोआबा कोच बिल्डर के संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण कुमार उप्पल के बेटे और गौरव उप्पल के भाई गगनदीप उप्पल ट्रांसपोर्ट बिज़निस में हैं। गगनदीप उप्पल पहली बार जिमखाना क्लब चुनावों में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रभात टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए गगनदीप उप्पल ने कहा कि क्लब हमारा और सभी सदस्यों के लिए सैकेंड होम है। सैकेंड होम को और ज्यादा सुंदर और आधुनिक सुविधाओं लैस बनाना हमारी जिम्मेदारी बनती है।

गगनदीप उप्पल ने कहा कि वे कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। एक सवाल के जवाब में गगनदीप का कहना है कि क्लब और सदस्यों की बेहतरी के लिए बहुत किया जा सकता है।

जैसे क्लब इनफ्रास्ट्रकचर को और सुंदर व मजबूत बनाना, सीनीयर सिटीज़न के लिए स्पेशल पॉलिसीज़, गेमिंग ज़ोन, क्लब को विकसित करने के लिए यूथ को हर पाल साथ रखना, विशेषकर तंबोला के लिए सेंट्रली एयरकंडीशन हॉल बनवाना तथा स्पोर्टस इनफ्रास्ट्रक्चर को और नैशनल स्तर तक बनाने के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

गगनदीप उप्पल ने क्लब सदस्यों सो अपील की है कि उन्हें आर्शीवाद के रूप में अपना वोट देकर सेवा का अवसर दें।

——————————————————————————————–

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel