Prabhat Times

Chandigarh चंडीगढ़। (former cm charanjit channi in rajasthan congress star campaign list- लोकसभा चुनाव में पंजाब कांग्रेस के दो बड़े नेता राजस्थान में प्रचार करते नजर आएंगे।

कांग्रेस हाईकमान द्वारा राजस्थान के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम शामिल किया गया है।

40 मेंबरों की सूची में क्रमश: 5वां व 20वां स्थान इन्हें दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के किसी नेता को जगह नहीं मिली है।

राजस्थान कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची।

युवाओं पर विशेष फोकस

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में युवाओं पर विशेष फोकस रखा गया है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान दिया गया है।

साथ ही गुजरात के जिग्नेश मेवाणी सहित राजस्थान के कई नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

ये है कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश, रजनी पाटिल, डॉ. सीपी जोशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रमोद तिवारी, हरीश चौधरी, चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हेमाराम चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा को स्टार प्रचारक बनाया गया हैं। इस लिस्ट में वीरेंद्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, डॉक्टर रघु शर्मा, जिग्नेश मेवानी, आलोक शर्मा, अलका लांबा, बीवी श्रीनिवास, वरुण चौधरी, अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगर राम गेदर, शिमला देवी नायक और रामलाल मीणा का नाम भी शामिल है।

राजस्थान के आठ विधायक बने स्टार प्रचारक

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राजस्थान में 8 विधायकों को शामिल किया गया है।

वहीं, विधानसभा चुनाव में हारे हुए कई नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

कांग्रेस ने जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से विधायक अशोक गहलोत, अलवर ग्रामीण से विधायक टीकाराम जूली, सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ से विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, बाड़मेर जिले की बायतु सीट से विधायक हरीश चौधरी, टोंक से विधायक सचिन पायलट, बूंदी जिले के हिंडोली सीट से विधायक अशोक चांदना, सीकर जिले के फतेहपुर से विधायक हाकम अली और श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ से विधायक शिमला देवी नायक को स्टार प्रचारक बनाया है।

हिमाचल व हरियाणा के नेता भी प्रचारकों में

कांग्रेस के लिए जो स्टार प्रचारकों की सूची तैयार हुई उसमें पंजाब के अलावा हरियाणा और हिमाचल के नेता भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

इन नेताओं में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्‌डा, हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविदंर सिंह सुक्खू का नाम भी शामिल है।

राज्य में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।

 

————————————————————-

खबरें ये भी हैं…

——————————————————

 

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel

 


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1