Prabhat Times
Chandigarh चंडीगढ़। (Food, Civil Supplies & Consumer Affairs Department to contribute Rs. 41 Lakh towards Chief Minister Relief Fund) इस कठिन समय में पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए, खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग ने मानवीय कर्तव्य के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन की तनख्वाह, जो कुल 41 लाख रुपये होती है, का योगदान देने का फैसला किया है।
इस फंड में विभाग के अधिकारीयों, जिनमें डायरेक्टर, कंट्रोलर वित्त और लेखा, अतिरिक्त डायरेक्टर, संयुक्त डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, सहायक डायरेक्टर/जिला कंट्रोलर, सहायक कंट्रोलर/लेखा अधिकारी, खाद्य और सिविल सप्लाई अधिकारी, सहायक खाद्य और सिविल सप्लाई अधिकारी और इंस्पेक्टर शामिल हैं, ने योगदान देने का निर्णय लिया।
इस संबंध में विभागीय कर्मचारियों की सहमति वाले निदेशक (खजाना) को लिखे गये पत्र की कॉपी आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को विभाग के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा सौंपी गयी।
———————————————
ये भी पढ़ें
- MLA रमन अरोड़ा को कोर्ट से बड़ी राहत! इतने हज़ार का भरना होगा बेल बॉन्ड
- CM भगवंत मान ने किया ऐलान! मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के लिए 23 सितंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू
- पंजाब में महिलाओं को कब मिलेंगे 1100 रूपए? CM भगवंत मान ने कर दिया ऐलान
- हॉकी इंडिया करेगी पंजाब बाढ़ राहत के लिए दान
- पंजाब को मिली राहत! बारिश और दरियाओं में पानी का स्तर घटा
- CM मान ने किया ऐलान – इतने दिनों में हर बाढ़ पीड़ित को मिलेगा मुआवजा
——————————————————-
————————————–