Prabhat Times
Nangal नंगल (रूपनगर)। (CM Blasts Centre, BBMB Over Water Theft: ‘Punjab Fighting Enemies Within and Beyond) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा पंजाब के पानी को छीनने के मंसूबों को नाकाम कर दिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब इस वक्त दोहरी जंग लड़ रहा है। एक तरफ पंजाब सीमाओं की रक्षा के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ रहा है और दूसरी तरफ अपने पानी की रक्षा के लिए केंद्र और हरियाणा की सरकारों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने आज फिर नंगल पहुंचकर पानी को बचाने के मोर्चे की कमान खुद संभाली ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बी.बी.एम.बी. का चेयरमैन पंजाब का पानी किसी और राज्य को न दे सके।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस जो हलका विधायक भी हैं और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल भी हाजिर थे।
उन्होंने कहा कि अगर पंजाबी अपनी सीमाओं की सुरक्षा कर सकते हैं तो वे अपने पानी की रक्षा करने में भी समर्थ हैं।
भगवंत मान ने कहा, “यह बहुत शर्मनाक बात है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संकट के समय घटिया खेल खेल रही है जबकि ऐसे समय में मुल्क को एक-दूसरे के साथ मिलकर दुश्मन के खिलाफ लड़ना चाहिए।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब पूरे देश में पाकिस्तान के विरुद्ध लड़ाई की रणनीति के हिस्से के तौर पर ब्लैकआउट के लिए सायरन बजाए जा रहे हैं तो ऐसे समय में भाजपा पंजाब के साथ घटिया राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि यह सचमुच शर्मनाक है कि भाजपा संकट की घड़ी में राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाने के लिए मुसीबत में अवसर ढूंढ रही है।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब कभी भी भाजपा के नापाक मंसूबों को सफल नहीं होने देगा और किसी और राज्य के साथ एक बूंद भी पानी साझा नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और इसके सहयोगी राज्य से पानी चोरी करने के लिए उतावले हैं जबकि हरियाणा पूरे साल से 4000 क्यूसिक का इस्तेमाल कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि क्या पंजाब को देश की सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए या उन्हें पानी की रक्षा करनी चाहिए।
भगवंत मान ने कहा कि आज राज्य सरकार की चौकसी के कारण बी.बी.एम.बी. और हरियाणा द्वारा पानी की चोरी को रोका गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बी.बी.एम.बी. और पानी के बंटवारे के बारे में हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
उन्होंने कहा कि पानी की रक्षा की लड़ाई राजनीतिक और कानूनी मोर्चे पर लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि बी.बी.एम.बी. चेयरमैन ने राज्य के पानी को गैर-कानूनी ढंग से लूटने की कोशिश की है जो कि बहुत ही निंदनीय है।
भगवंत मान ने कहा कि ऐसे किसी भी कदम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राज्य सरकार इसका डटकर विरोध करेगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर राज्य देश की सीमाओं की रक्षा करने में समर्थ है, तो यह पंजाब के पानी को भी बचा सकता है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है जिसकी रक्षा के लिए पंजाबियों द्वारा महान कुर्बानियां देने का शानदार इतिहास है।
भगवंत मान ने कहा कि आज भी पंजाबी पाकिस्तानी फौज को मुंहतोड़ जवाब देने में सबसे आगे हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बी.बी.एम.बी. असल में सतलुज और ब्यास नदियों के पानी के प्रबंधन के लिए स्थापित किया गया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि सालों से पंजाब का पानी बी.बी.एम.बी. के जरिए दूसरे राज्यों की तरफ मोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने राजनीतिक हितों के लिए इस बोर्ड का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से सलाह किए बिना आधी रात को बैठकें बुलाई जा रही हैं और दूसरे राज्यों के दबाव में पंजाब का बनता हिस्सा भी छीना जा रहा है।
बी.बी.एम.बी. को सफेद हाथी बताते हुए मुख्यमंत्री ने नया संविधान बनाकर इसके पुनर्गठन की मांग की।
उन्होंने कहा कि यह मौजूदा रूप में पूरी तरह से बेकार और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि पंजाब अब इसे कभी भी स्वीकार नहीं करेगा।
भगवंत मान ने कहा कि यह कितने दुख की बात है कि दूसरे राज्यों के कर्मचारियों को राज्य के खजाने से तनख्वाह दी जा रही है जबकि यह सिर्फ पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा और केंद्र की सरकारें और बी.बी.एम.बी. के जरिए पंजाब के अधिकारों को छीनने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि गैर-संवैधानिक और गैर-कानूनी तरीके से बी.बी.एम.बी. की बैठकें बुलाकर पंजाब के पानी को जबरदस्ती हरियाणा की तरफ मोड़ा जा रहा है।
भगवंत मान ने कहा कि बी.बी.एम.बी. भी पंजाब के विरुद्ध कानूनी लड़ाइयां लड़ने के लिए राज्य के पैसे का इस्तेमाल करती है जो कि अति निंदनीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में आतंकवादी कैंपों को तबाह करके पाकिस्तान की भारत विरोधी कार्रवाइयों को खत्म करने की सराहना की।
उन्होंने कहा कि जहां भारतीय फौज ने पाकिस्तान द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी केंद्रों को तबाह कर दिया है, दूसरी तरफ सीमा पार से बमबारी के दौरान दुश्मन द्वारा हमारे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है।
भगवंत मान ने कहा कि पंजाबी बहादुर हैं जो देश के लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के विरुद्ध पंजाब विरोधी स्टैंड अपनाया है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
——————————————————
मीठा नहीं ये भी हैं डायबटीज़ के मुख्य कारण – जानें डायबटीज़ के लक्षण, सेहत पर असर और सावधानियां –
अनिरूद्ध कौशल और विशेषज्ञ डाक्टर अजय बद्धवार की विशेष बातचीत, देखें वीडियो
—————————————————————
खबरें ये भी हैं…
- आर-पार की लड़ाई! गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए निर्देश, बजेंगे सॉयरन, छा जाएगा अंधेरा, जानें कब
- वाहन चालक ध्यान दें, कहीं हो न जाए बड़ा नुकसान, सरकार बना रही है ये बड़ा प्लान
- BJP नेता हिक्की सरीन की तायी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, ऐसी हुई वारदात
- मोहाली में दिल दहला देने वाली घटना! अष्टाम फरोश ने उठाया ये खौफनाक कदम
- धरना लगाने वालों को सीएम भगवंत मान की सख्त चेतावनी – पंजाब में अब नहीं चलेगा ये सब
- पहलगाम आंतकी हमले में बड़ा खुलासा
- सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, ATM से रूपए कैश निकालना मंंहगा… 1 मई से हुए ये बड़े बदलाव
- नितिन कोहली को हॉकी इंडिया में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
- Drug Free Punjab के लिए DGP गौरव यादव ने बनाया बड़ा प्लान
- 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर RBI का नया फरमान, पढ़ें
- RBI ने किया नियमों में बड़ा बदलाव! 10 साल के बच्चे भी कर सकेंगे ये काम