Prabhat Times

Jalandhar जालंधर। (9-year-old innocent child was burned by 66KV wires jalandhar) जालंधर में गुरु नानकपुरा वेस्ट में दर्दनाक हादसा हुआ है। आज सुबह 9 साल का मासूम बच्चा बिजली के 66केवी की तारों की चपेट में आ गया।

जिसकी इलाज के दौरान अमृतसर में मौत हो गई। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था।

तारों की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया था। जिसे इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय बच्चा आरव पावरकॉम की जमीन पर खेल रहा था। वह खेलते हुए पार्क के पास आ गया

फिर उसने एक डोर में पत्थर लपेट कर वहां से गुजर रही 66केवी बिजली की लाइन के तार पर फेंका।

66 KV तारों की चपेट में आए बच्चे का सीसीटीवी। - Dainik Bhaskar

इसके बाद वहां धमाका हुआ और बच्चे को जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलस गया।

गनीमत रही कि बच्चे के आसपास कोई और बच्चा नहीं था। मृतक बच्चे की पहचान आवर के रूप में हुई है।

घटना के तुरंत बाद आरव को आसपास के लोगों द्वारा सिविल अस्पताल जालंधर में लेकर आया गया था। जहां पर उसका इलाज शुरू किया गया।

मगर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। अब अमृतसर में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीसरी कक्षा के छात्र आरव के नाना हरि सिंह ने कहा कि, शाम 4 बजे बच्चों के साथ आरव भी पार्क में खेल रहा था।

उसने प्लास्टिक नुमा चीज ऊपर की तरफ फेंकी तो एकदम से उस पर बिजली गिर गई। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया तो घटना स्पष्ट हुई। जब बच्चे करंट लगा तो आसपास के लोग भी घबरा गए थे।

———————————————————-

हिम्मत, जनून, हौंसला… ऐसे जीती अभय डोगरा ने जिंदगी की जंग, देखें वीडियो

—————————————————

खबरें ये भी हैं…

—————————————————————

————————————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes1