Prabhat Times

Mohali मोहाली। (punjab mohali firing gym owner injured) पंजाब के मोहाली में दिन निकलते ही बड़ी वारदात हुई है। फेज-2 में वीरवार सुबह करीब 4:50 बजे जिम मालिक विक्की पर बाइक सवार बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की।

घटना में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत इंडस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया।

एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने चंडीगढ़ के कजहेड़ी के एक होटल में भी फायरिंग की है।

विक्की जिम के बाहर अपनी बलेनो कार में लेटा हुआ था, तभी बाइक पर आए बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। जिम मालिक की टांगों में गोलियां लगी हैं।

चौकीदार ने पुलिस को दी सूचना मौके पर मौजूद मार्केट फेज-2 के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

थाना फेज-1 की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग किसने की।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- घायल की टांगों से खून बह रहा था प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह ने बताया कि घटना 4.50 से 5 बजे के बीच की है।

हम अपना काम कर रहे थे, तभी आवाजें आईं। लगा कि पटाखे चले हैं, तभी इतने में एक लड़का निकल कर गया।

उसने बताया कि गोली चली है। जब आए तो देखा कि घायल यहां लेटा हुआ था। उसकी टांगों से खून बह रहा था। जिम में जो लड़के आए थे, उसे अस्पताल ले गए।

पुलिस ने जिम मालिक की गाड़ी कब्जे में ली मौके पर पहुंचे SI जसवंत सिंह ने कहा कि जो बंदा इंजर्ड है, वे हॉस्पिटल में है।

सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। अभी पता कर रहे हैं कि कितने लोग थे और कहां से आए। बलेनो कार को कब्जे में ले लिया है।

———————————————

ये भी पढ़ें

——————————————————-

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel