Prabhat Times

जालंधर। डिप्स स्कूल्स ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के साथ अपनी गुणवत्ता का परिचय दिया है।

इस वर्ष कक्षा 10वीं के परिणामों में 85 से अधिक छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि पर मैनेजिंग डायरेक्टर श्री तरविंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

सीएओ श्री रमनिक सिंह, सीएओ श्री जशन सिंह, सीईओ सुश्री मोनिका मांडोत्रा तथा डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. रोमिला शर्मा ने भी डिप्सियन्स के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। विद्यार्थी अपनी नई शैक्षणिक यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं और भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित हैं।

डिप्स स्कूल्स एक बार फिर यह सिद्ध करने में सफल रहा है कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी हैं।

——————————————————-

ये भी पढ़ें

————————————–

Whatsapp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Join Whatsapp Link for Latest News

प्रभात टाइम्स व्हाटसएप्प चैनल जॉइन करें।

Join Prabhat Times Whatsapp Channel